वाराणसी: बाबा विश्वनाथ का अर्धनारीश्वर रूप देखने उमड़ा भक्तों का सैलाब, सीएम योगी भी पहुंचे
वाराणसी। सावन के हर सोमवार को कावड़ियों और शिवभक्तों का जत्था वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आता है। कहा जाता है कि जो भी श्रद्धालु इस ज्योतिर्लिंग में सावन के महीने में सोमवार के दिन जलाभिषेक करता है। महादेव उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसका धार्मिक कारण है कि देवा दि देव महादेव को जल का एक बूंद ही प्रसन्न कर देती है। कुछ ऐसा ही नजारा आज श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के बाद देखने को मिला। दरसअल हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार आज के दिन बाबा भोलेनाथ अर्धनरेश्व के रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। यही वजह है कि आज श्री काशी विश्वनाथ में शाम से बाबा का अर्धनारीश्वर रूप में शृंगार किया जाता है।

इस महीने कैलाश छोड़ काशी में होते है बाबा विश्वनाथ
धर्म शास्त्रों की माने तो सावन का पवित्र महीना महादेव का है। इस महीने भोलेनाथ कैलाश पर्वत को छोड़ कर माता पार्वती के साथ काशी विश्वनाथ के ज्योतिर्लिंग में विराजमान होते हैं। इसी आस्था के साथ लाखों की संख्या में बाबा के भक्त सावन के प्रत्येक सोमवार को नाचते-झूमते गंगा स्नान कर इस ज्योतिर्लिंग के जलाभिषेक के लिए कई-कई घंटे इंतजार कर बाबा की बस एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। वे बाबा का दर्शन कर जल चढ़ाकर अपने को धन्य मानते हैं।

घाटों से लेकर मन्दिर तक बोल बम के लगे नारे
जब सावन का महीना आता है तो पूरा शहर केसरिया रंग ने रंगा नजर आता है। गंगा घाटों से लेकर काशी विश्वनाथ जाने वाले रास्ते में चारों तरफ बोल बम के ही नारे सुनाई देते हैं। हर श्रद्धालु अपने-अपने हाथों में जल लेकर बस इसी मन्त्र के साथ माता पार्वती संग विराजमान भगवान शंकर का अभिषेक करने के लिए काशी आता है। यहां आने वाले न सिर्फ वाराणसी के नहीं बल्कि देश के हर कोने से सावन के महीने में एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

सीएम योगी पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर
दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के उदघाटन समारोह में भाग लेने आये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह में भाग लेने के बाद वाराणसी के कैथी स्तिथ मार्कण्डेय महादेव और द्वादश ज्योतिर्लिंग में प्रधान स्थान रखने वाले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। दरसअल योगी सावन माह में दर्शन के बहाने यहां आने वाले लाखों की संख्या में कावड़ियों को मिलने वाली सुरक्षा और तमाम व्यवस्थाओं से रूबरू होना चाहते थे। वहीं सीएम योगी ने अपने दौरे पर आने के बाद कहा कि मेरा सौभाग्य है कि सावन महीने में मेरा बाबा विश्वनाथ के दरबार मे आने का मौका मिला। साथ ही सीएम योगी ने आज करीब 8 बजे श्री काशी विश्वनाथ में पूरे विधि विधान के साथ पांच ब्राह्मणों के आचार्यत्व में बाबा विश्वनाथ का लघु रुद्राभिषेक और षोडशोपचार पूजन किया और बाबा विश्वनाथ का अभिषेक भी किया। दर्शन के बाद मीडिया आए बात करते हुये योगी ने कहा कि इस सावन में कावड़ियों के लिए हर शिवालयों में विशेष व्यवस्था की गई है जिससे भक्तों को सहूलियत मिल रही है।

कावड़ियों से जानी हकीकत
यही नहीं सर्किट हाउस से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुँचने पर योगी आदित्यनाथ सबसे पहले गाड़ी से उतरकर सीधे वहाँ लाइन में खड़े कावड़ियों से मिलने पहुंचे और उनको मिलने वाली सहूलियत का जायजा लिया। उन्होंने कावड़ियों से ये भी जानने की कोशिश की कि बाहर से आए शिवभक्तों को यूपी के सड़कें कैसी मिली और मन्दिरों में सुरक्षा के लिए लगाए गए पुलिस वालों का उनके साथ व्यवहार कैसा रहा.












Click it and Unblock the Notifications