लोकप्रियता के मामले में योगी आदित्यनाथ ने दिग्गजों को पछाड़ा, सोशल मीडिया पर बने नंबर-1 मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर योगी आदित्यनाथ सबसे लोकप्रिय राजनेता के तौर पर सामने आए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गए हैं।
जानकारी के अनुसार एक्स प्लेटफॉर्म पर योगी आदित्यनाथ के फॉलोवर की संख्या 2.74 करोड़ के पार जा चुकी है। वहीं एक्स पर सर्वाधिक फॉलोवर्स के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दूसरे पायदान पर हैं। उनके फॉलोवर की संख्या 2.73 करोड़ हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश में तीसरे सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बाद योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया पर सबसे अधिक लोकप्रिय नेता बन गए हैं। एक्स पर पीएम मोदी के फॉलोवर की संख्या 9.51 करोड़ हैं, जबकि अमित शाह के फॉलोवर 3.44 करोड़ हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्स पर देश के कई दिग्गज नेताओं से लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है। योगी आदित्यनाथ राहुल गांधी और अखिलेश यादव से भी आगे निकल गए हैं। राहुल गांधी के कुल फॉलोवर 24.8 मिलियन हैं, जबकि अखिलेश यादव के फॉलोवर की संख्या 19.1 मिलियन है।
योगी आदित्यनाथ के निजी अकाउंट के अलावा उनके निजी कार्यालय के एक्स अकाउंट पर कुल फॉलोवर की संख्या 10 मिलियन से अधिक है। योगी आदित्यनाथ का देश में सबसे बड़ा व्यक्तिगत ऑफिस अकाउंट हैं, उन्होंने अपने व्यक्तिगत ऑफिस अकाउंट को 2019 में खोला था, जिसके फॉलोवर की संख्या अब 10 मिलियन के पार चली गई है।












Click it and Unblock the Notifications