अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल से वापस लिए दो विभाग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर मंत्रालयों का बंटवारा किया है। मंत्रालय का बंटवारा करते समय शिवपाल सिंह यादव से समाज कल्याण विभाग और लघु सिंचाई विभाग वापस ले लिया गया है।

वहीं महबूब अली को लघु सिंचाई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है तो रविदास मेहरोत्रा को परिवार कल्याण विभाग का पदभार सौंपा गया।
नए कैबिनेट मंत्री को रियाज अहमद को मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम विभाग सौंपा गया है तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खासमखास विधायक अभिषेक मिश्रा को कैबिनेट मंत्री बनाने के बाद व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास मंत्रालय, जियाउद्दीन रिजवी को पशुधन विभाग, नरेंद्र वर्मा को गन्ना विकास चीनी मिल विभाग दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications