गोरखपुर में डेढ़ माह के बच्चे को चुराने वाली औरत को देखने के लिए थाने पर जुटी भीड़
आरोपी महिला के बताने पर कस्बे से उसके सहयोगी राजू वर्मा और उसके भाई नीरज वर्मा को भी हिरासत में ले लिया और सभी आरोपियों से पुछताछ में लगी है। थाने पर चोरनी को देखने के लिए भारी भीड़ है।
पीपीगंज, गोरखपुर। सोमवार को पीपीगंज कस्बे से दंपत्ति को 5 हजार रुपए की लालच देकर डेढ़ माह के बच्चे को लेकर फरार हुई महिला के मामले में पीपीगंज पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से घटना में शामिल आरोपी महिला समेत 5 लोगो को हिरासत में ले लिया। बच्चे को मां-बाप को सौंप कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ में लगी है। घटना में किसी बड़े रैकेट का खुलासा होने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक पकड़ी गई महिला गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र के जागृति नगर के रहने वाले रंजीत गुप्ता की पत्नी राधना के रूप में हुई है। राधना का पीपीगंज क्षेत्र के मंझरिया की रहने वाली बिंदु शर्मा पत्नी बेचन के घर काफी दिनों से संपर्क था। सोमवार को राधना बच्चे को लेने के बाद कस्बे के जान पहचान वाले राजू वर्मा से फोन कर गोरखपुर पहुचाने की बात कही। राजू अपने छोटे भाई के साथ महिला को बच्चा समेत जंगल कौड़िया तक ले गया उसके बाद महिला पहले से कौड़िया में मौजूद किसी अन्य बाइक सवार के साथ अपने घर पहुंच गई। आरोपी महिला ने रात में ही अपनी पूर्व परिचित बिंदु शर्मा से बात की थी। जिसकी जानकारी राधना के मोबाइल को सर्विलांस पर लगने के कारण सर्विलांस टीम को मिल गई।
जिसके बाद पीपीगंज पुलिस ने बिंदु और उसके बेटे श्याम की तस्दीक पर गोरखपुर स्थित राधना के घर से बच्चे समेत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी महिला के बताने पर कस्बे से सहयोगी स्वर्ण व्यवसायी राजू वर्मा और उसके भाई नीरज वर्मा को भी हिरासत में ले लिया और सभी आरोपियों से पुछताछ में लगी है और थाने पर आरोपियों को बचाने एवं चोरनी को देखने के लिए भारी भीड़ लगी है। इस घटना के खुलाशे में सर्विलांस की मदद से थानाध्यक्ष हरी सिंह यादव के निर्देश पर पीआरवी 340 के प्रभारी एचसीपी दयाशंकर सिंह, कांस्टेबल राजकिशोर, थाने के कांस्टेबल संजय सिंह, मुकेश पांडेय, चालक इकरामुल हक की सक्रियता से सभी आरोपी गिरफ्तार किये गए। बाद में पुलिस ने बच्चे को उसकी मां वंदना को सौप दिया है। सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
पढ़ें- गीता और बबीता फोगाट ने देखी दंगल, बताया फिल्म क्या सच है और क्या मसाला












Click it and Unblock the Notifications