यूपी चुनाव: मोदी के संसदीय क्षेत्र का हाल, केंद्रीय मंत्री की जनसभा में खाली दिखी कुर्सियां
ये नजारा वाराणसी के टकटकपुर में देखने को मिला जहां केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल वाराणसी में शहर उत्तरी के प्रत्याशी रविंद्र जायसवाल की जनसभा को संबोद्धित करने पहुंचे थे।
वाराणसी। मिशन 2017 में पूर्वांचल के चुनावी फतह का केंद्र बिंदु पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को माना जा रहा है। यही कारण है कि सपा-कांग्रेस गठबंधन ने अपनी ताकत झोंक रखी है तो वहीं मोदी ने भी सारे केंद्रीय मंत्रियों को वाराणसी में उतार दिया है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जनसभा का हाल
सवाल तब खड़े होते हैं जब केंद्रीय स्तर का मंत्री जनसभा को संबोद्धित करे और कुर्सियां खाली दिखे। वो भी खुद पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में, जहां केंद्रीय ऊर्जा मंत्री बीजेपी उम्मीदवार के लिए जनता को संबोद्धित करने पहुंचे। जब वो भाषण देना शुरू किए तो वहां खाली कुर्सियां अधिक नजर आई और जनता नदारद दिखी।

वाराणसी में कहां का है ये मामला
मामला वाराणसी के टकटकपुर का हैं जहां केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल वाराणसी में शहर उत्तरी के प्रत्याशी रविंद्र जायसवाल की जनसभा को संबोद्धित करने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने वहां भाषण देने के लिए बोलना शुरू किया तो जनता वहां से नदारद दिखी।

बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा
आलम ये हुआ कि सैकड़ों की संख्या तो छोड़िए दर्जनभर लोग भी शायद इस जनसभा को सुन रहे हों। तश्वीर खुद वहां का नजारा बयान कर रही हैं।

क्या कहा नेता जी ने?
खाली कुर्सियों पर जहां पीयूष गोयल कुछ बोलने कतराते हुए निकल पड़े तो वहीं शहर उत्तरी के उम्मीदवार रविंद्र जायसवाल ने कहा कि भीड़ कम नहीं थी जबकि खाली कुर्सियों पर कहा उन्होंने कहा कि कुर्सियां ज्यादा थी।

ऐसे कैसे मिलेगी जीत
खाली कुर्सी देख कर अंदाज लगाया जा सकता है कि बीजेपी की लहर में कार्यकर्ता बह चुके हैं और कुर्सियां बच गयी हैं। बहरहाल भले ही बीजेपी के सारे मंत्री वाराणसी की तरफ कूच कर रहे हों लेकिन उनके उम्मीदवार भीड़ जुटाने में असफल नजर आते दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications