CEC Gyanesh Kumar Gupta: मुख्य चुनाव आयुक्त का पीएम मोदी और सीएम योगी के शहर से है यह खास कनेक्शन

Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Gupta News Uttar Pradesh: देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले केरल कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार गुप्ता को बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में जन्मे ज्ञानेश कुमार का आगरा के यूपी के अन्य शहरों से भी खास लगाव रहा है। वह प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के गृह नगर गोरखपुर से भी खास कनेक्शन रखते हैं। आइए जानते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़ी ये बातें -

देश के 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें केरल कैडर मिला था।तिरुवनंतपुरम में पहली बार जिलाधिकारी का पद संभाला था।ज्ञानेश कुमार ने देश हित के कई महत्वपूर्ण मुद्दों में अपनी महती भूमिका निभाई है। गृह मंत्रालय में सचिव के पद पर काम करते हुए ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले से लेकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कमिटी के सदस्य के तौर अहम भूमिका निभाई।

cec gyanes kumar

पीएम मोदी और सीएम योगी के शहर से है खास कनेक्शन

आगरा के विजय नगर कॉलोनी के रहने वाले मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुबोध कुमार गुप्ता और सत्यवती गुप्ता की संतान ज्ञानेश कुमार गुप्ता का पीएम मोदी के शहर वाराणसी और सीएम योगी के शहर गोरखपुर से भी खास कनेक्शन है। उन्होंने
गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ ,कानपुर शिक्षा ग्रहण की है। इनके पिता जब गोरखपुर और वाराणसी में पोस्टेड थे तब उन्होंने इन दोनों जगहों पर शिक्षा ग्रहण की और लंबा समय बिताया है।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+