VIDEO: 15000 के गहने खरीदने के बहाने 4 लाख के जेवर कैसे उड़ा ले गया शातिर
मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के तुलसी चौक स्थित सराफ की दुकान में गहना खरीदने आया जालसाज लगभग चार लाख के जेवर चुरा ले गया। सीसी टीवी फूटेज में चोरी की वारदात रिकार्ड होने के बाद सराफा दुकानदार ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

दुकानदार का बेटा था दुकान पर
तुलसी चौक स्थित बालकृष्ण कसेरा का कृष्णा इंटर प्राइजेज ज्वेलर्स की दुकान है। दुकान के पीछे बर्तन बनाने का भी काम होता है। बालकृष्ण 16 नवंबर को लखनऊ अपने बहन के घर शादी में शामिल होने गए थे। गुरुवार की दुकान पर उनका पुत्र आयुष सिंह था। दिन में करीब 12 बजकर 20 मिनट पर दो बाइक सवार रेकी करने के बाद दुकान पर पहुंचे। इसमें से टोपी वाला बाइक को दूर खड़ा कर दुकान के बाहर से ही बालकृष्ण के पिता से बात कर उलझाए रखा था। दूसरा शख्स आयुष से आभूषण खरीदने में जुटा था।
कान की बाली पसंद करते हुए की चोरी
कान की बाली पसंद करते समय दूसरे जालसाज ने लगभग चार लाख के आभूषण से भरा छोटा बॉक्स पलक झपकते ही उठाकर पहले अपने पैरों के बीच रख लिया। जालसाज ने पर्स को बाहर ही निकाला था। दो बाली का 15 हजार रुपया देने के बाद जालसाज बिल कटवाने में लगा। दुकानदार आयुष बिल काट रहा था तभी पर्स रखने के बहाने उठा और जालसाज गहने का बाक्स पीछे की जेब में डाल लिया। इसके बाद उसने खरीदा हुआ आभूषण वहीं रखकर थोड़ी देर में परिवार वालो को लाकर और गहना खरीदने की बात कहकर वहां से गया। आगे जाने के बाद पेहटी चौराहे की ओर खड़े बाइक सवार के साथ फरार हो गया।
सीसीटीवी फुटेज में सच आया सामने
गहनों के मिलान पर जब गहना गायब मिला तो सीसीटीवी फुटेज देखा गया जिसमें चोरी करता युवक दिखा। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद लखनऊ से लौटे बालकृष्ण ने सीसीटीवी फूटेज दिखाकर शुक्रवार की रात को शहर कोतवाली में तहरीर दी। शहर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शहर कोतवाल रमेश यादव ने कहा कि सीसी टीवी फूटेज के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications