उन्नाव रेप केस: BJP विधायक कुलदीप सिंह की CBI रिमांड 7 दिन बढ़ी

लखनऊ। उन्नाव रेप केस के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई की विशेष अदालत ने विधायक की रिमांड को सात दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। स्पेशल जज एडीजे आशुतोष कुमार ने सेंगर की सीबीआई रिमांड 27 अप्रैल को 10 बजे तक के लिए बढ़ा दी।

unnao

वहीं गुरुवार को विधायक की वाई श्रेणी की सुरक्षा को भी सरकार ने हटा दिया है। इसके अलावा कुलदीप सिंह सेंगर के घर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी हटा लिया गया।शुक्रवार को पुलिस ने विधायक को लेकर पोक्सो एक्ट कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर पुलिस ने दलील दी थी कि उसके साथ कुछ और पूछताछ की कार्रवाई करनी है। जिसके लिए उनकी रिमांड बढ़ाई जाए। जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस की दलील को मानते हुए।

उनकी रिमांड सात दिनों के बढ़ा दी गई। सीबीआई बेहद गोपनीय तरीके से शुक्रवार विधायक को लेकर पोक्सो एक्ट कोर्ट पहुंचे और सात मिनट में न्यायालय की कार्रवाई पूरी करके आरोपी विधायक को लखनऊ भेज दिया।

आपको बता दें कि सीबीआई कोर्ट ने 13 अप्रैल को विधायक को सात दिन की रिमांड पर भेजा था। जिसकी अवधि 21 अप्रैल को सुबह खत्म हो रही है। इससे पहले ही सीबीआई ने कोर्ट में नई रिमांड की अर्जी डाल दी। जिसे कोर्ट ने सात दिनों के लिए बढ़ा दी।

ये भी पढ़ें- बड़ी बहन, छोटी बहन को साथ लेकर गई प्रेमी से मिलने, पढ़िए चर्चित डबल मर्डर का खुलासा

ये भी पढ़ें- अपनी निजी जिंदगी पर मलाइका अरोड़ा ने दिया बोल्ड बयान, शरमा गईं बहन भी

ये भी पढ़ें- उन्नाव रेप केस में सीबीआई जांच में हुआ बड़ा खुलासा, सामने आया पुलिस का फर्जीवाड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+