सीतापुर में दरोगा को पीटने वाले 12 वकीलों के खिलाफ केस हुआ दर्ज
सीतापुर। यूपी में जिला जज के चैंबर में एक दरोगा की पिटाई के मामले में पुलिस ने 12 वकीलों के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित करते हुए केस दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में बार अध्यक्ष सहित 6 वकील एवं बाकी अज्ञात वकील शामिल हैं। सभी वकीलों पर डकैती, सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी की धाराओं में पुलिस एनएसए के तहत कार्रवाई करेगी।

जज के चैंबर में पीटा था दरोगा
संवाद सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों सीतापुर में जिला जज के चैंबर में दरोगा प्रदीप पांडे की पिटाई कर दी गई थी। पीटने वाले लोग वकील ही थे, जिन्होंने थप्पड़ों के अलावा अपने जूते तक भी मारे। यह घटना सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर बनाए गए सीतापुर अवध क्लब को ढहाए जाने के विरोध के बाद हुई। विरोध कर रहे क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता ओमप्रकाश गुप्ता व सेक्रेटरी रामपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज होने से नाराज वकीलों ने बुधवार को कचहरी में जमकर उत्पात मचाया था।
जज के चैम्बर में वकीलों ने एसपी प्रभाकर चौधरी का न सिर्फ मोबाइल छीन लिया, बल्कि उनके पीआरओ सब इंस्पेक्टर प्रदीप पांडेय को बुरी तरह पीटा। यह सब कुछ जिला जज और एसपी की मौजूदगी में होता रहा। ऐसे में सभी आरोपितों के खिलाफ शहर कोतवाली में एसपी ने संज्ञान लिया है। इन पर डकैती, सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications