तेज रफ्तार कार गंगा में जा गिरी, 3 को 20 फीट की गहराई से जिंदा निकाला

कानपुर। कहते हैं जाको राखे साईयां मार सके ना कोई। यह कहावत कानपुर में उस समय सच साबित हुई जब एक तेज रफ्तार कार गंगा में समा गयी। गंगा की बीच धारा में कार गिरने के बाद भी उसमें सवार तीन लोगों को सकुशल बचा लिया गया।

बंद दरवाजों के अंदर फंसे तीन

बंद दरवाजों के अंदर फंसे तीन

कोहना थाना क्षेत्र के गंगा बैराज में कानपुर से लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार गंगा में गिर गयी। गंगा की धारा में फंसी कार के बंद दरवाजों के बीच तीनों सवारों को अपनी मौत नजर आने लगी लेकिन गंगा बैराज पर मुस्तैद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और कार का दरवाजा खोलकर कार सवार एक महिला और दो पुरुषों को सकुशल बचा लिया।

कोहरे की वजह से हादसा

कोहरे की वजह से हादसा

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों पूछताछ करने के बाद कार को गंगा से निकालने के प्रयास में जुट गयी। कार सवार परिजन को जब जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे और तीनों लोगों को अपने साथ ले गये। परिजन के मुताबिक, यह लोग कार से लखनऊ जा रहे थे। सुबह कोहरा ज्यादा था जिसकी वजह से उनको दिखाई नहीं पड़ा और कार गंगा में गिर गयी।

तीन लोगों को बाहर निकाला

तीन लोगों को बाहर निकाला

कार सवार तीनों लोग को मछुवारों और गोताखोरों की मदद से निकाल लिया गया है और वह सकुशल है। गोताखोर का कहना है कि कार गंगा में करीब बीस फीट अंदर चली गयी थी। तीनों लोगों को बाहर निकाल लिया है और कार को रस्सी से बांधकर किनारे लाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+