Bareilly : शादी से वापस लौट रहे सिख परिवार के तीन लोगों को कैंटर ने रौंदा, पिता और दो पुत्रों की मौत

बरेली-दिल्ली हाईवे एक बार फिर तेज रफ़्तार के चलते खून से लाल हो गया। पंजाब से शादी समारोह में शामिल होने आए एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पिता और उसके दो बेटे शामिल हैं। फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर रामपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित कैंटर ने एक कार को रौंद दिया। ये लोग बरेली से पंजाब वापस जा रहे थे।

पंजाब से शादी में शामिल होने आई थी फॅमिली
दरअसल, बरेली के कैंट थाना क्षेत्र सदर निवासी सतवंत सिंह चड्ढा के परिवार में भतीजी अमनदीप कौर की 25 जून को शादी थी। इस शादी में पंजाब के पटियाला के रहने वाले 40 वर्षीय परमजीत सिंह, 16 वर्षीय बेटे सर्वजोत सिंह और 15 वर्षीय बेटे अंश सिंह और परिवार के अन्य सदस्य शामिल होने आए थे। शादी संपन्न होने के बाद परमजीत अपने परिवार के साथ सोमवार सुबह उत्तराखंड के नानकमत्ता घूमने गए थे। जहां से लौटने के बाद सभी लोगों ने वापस कैंट निवासी सतवीर सिंह चड्ढा के घर खाना खाया और वापस अपने घर पंजाब के लिए रवाना हो गए।

Cantor hit car of family returning from marriage father and two sons died near Fatehganj Toll Plaza

पिता के पीछे-पीछे उतर गए दोनों बेटे
इसी बीच रास्ते में पड़ने वाले फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा से थोड़ा पहले परमजीत ने फास्टैग का रिचार्ज कराने के लिए अपनी कार रोकी। इस दौरान वे जैसे ही कार से बाहर निकले तो उनके दोनों बेटे भी कार से उतरकर उनके पीछे आ गए। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू कैंटर तीनों पिता-पुत्रों को कुचलता हुआ सड़क किनाई गहरी खाई में जा गिरा। जिसके बाद चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

चालक मौके से हुआ फरार
इस भयानक हादसे में परमजीत और उनके दोनों पुत्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में तीन-चार अन्य लोग और भी सवार थे लेकिन इन्हे केवल मामूली चोटें आए। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद कैंटर खाई में पलट गया था। उसका चालक फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+