बुलंदशहर: सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी ने खुद को मारे जूते, वीडियो हुआ वायरल

बुलंदशहर में सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी सुजात आलम ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और आदर्श आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई है। प्रत्याशी ने जाति-धर्म के नाम पर सिर पर जूते मारकर मांगे वोट।

बुलंदशहर। यूपी में विधानसभा चुनावों का आगाज हो चुका है और सभी प्रत्याशी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी ने एक सभा में जाति-बिरादरी के नाम पर वोट मांगे और अपने सिर पर जूता मारकर अपनी गलतियों की माफी भी मांगी। प्रत्याशी के खुद को जूता मारने का वीडियो भी वायरल हो गया है।

नेता जी का चुनावी स्टंट ! खुद को मारे जूते

नेता जी का चुनावी स्टंट ! खुद को मारे जूते

बुलंदशहर में सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी सुजात आलम ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और आदर्श आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई है। प्रत्याशी ने जाति धर्म के नाम पर वोट मांग और अपने ही सिर पर जूते मारकर अपनी पुरानी गलतियों की माफी भी मांगी। बता दें कि सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी सुजात आलम ने भूड़ चैराहे स्थित अपने चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवार पर एक सभा को भी संबोधित किया।

नेता जी ने गलतियों की मांगी भीख, झोली फैलाकर कहा प्लीज

नेता जी ने गलतियों की मांगी भीख, झोली फैलाकर कहा प्लीज

सुजात आलम माइक लेकर जोर-जोर से बोलने लगे। उन्होंने समर्थकों से बार-बार माफी मांगी। उन्होंने जनता से कहा कि वह अपनी झोली फैलाकर अपनी गलतियों की भीख मांग रहे हैं। उन्होंने जनता से कहा कि तुम अपनी बिरादरी ठीक कर लो और मुझे वोट दो। इतना कहते हुए सुजात आलम ने अपने पैर से जूता निकाल लिया और अपने सिर पर मारना शुरू कर दिया। नजदीक खड़े समर्थकों ने उन्हें जूता मारने से रोका लेकिन तब तक किसी ने इसका वीडियो बना लिया था।

रोकने आए लोग तो नेता जी ने कहा 'तुम भी मारो'

रोकने आए लोग तो नेता जी ने कहा 'तुम भी मारो'

सपा प्रत्याशी के खुद को जूता मारने का वीडियो शुक्रवार शाम को वायरल भी हो गया। वीडियो में प्रत्याशी जाति-बिरादरी के नाम पर लोगों से वोटों की भीख मांग रहे हैं। बता दें कि वोट मांगते समय सपा प्रत्याशी सुजात आलम सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग के उन आदेशों को भूल गए जिनमें जाति-बिरादरी और धर्म के नाम पर वोट मांगने पर रोक लगा दी गई थी।

वीडियो की होगी जांच, चुनाव आचार संहिता के खिलाफ है नेता जी का कारनामा

यही नहीं नेता जी को केवल कार्यालय उद्घाटन करने की परमीशन थी लेकिन उन्होंने तो रोड शो निकालकर एनएच-91 भी जाम कर डाला। मामले पर डीएम अज्जनेय कुमार सिंह ने कहा है कि इस वीडियो को जांच के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद अगर वीडियो सही साबित होता है तो शुजात आलम पर उचित कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर लोगों ने दावत का भी जमकर मजा लिया। हालांकि प्रत्याशी के खुद को जूता मारने का वीडियो सोशल साइट्स पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही पूरा वाक्या चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+