Cancelled Trains: आगरा फोर्ट-लखनऊ एक्सप्रेस सहित निरस्त हुईं ये ट्रेनें, यात्रा से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

Cancelled Trains List: अगर आप भी ट्रेन से यात्रा की योजना बना रहें हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। उत्तर रेलवे के अमौसी स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।इसमें आगरा फोर्ट-लखनऊ एक्सप्रेस,वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी)-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस, मेरठ सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनें शामिल हैं।

निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें

  • वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से 08 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी)-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस का निरस्त रहेगी। लखनऊ जं. से 09 अक्अूबर, 2025 को चलने वाली 11110 लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। लखनऊ जं. से 08 अक्अूबर, 2025 को चलने वाली 22453 लखनऊ जं.-मेरठ सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
traincancelled trains
  • मेरठ सिटी से 09 अक्अूबर, 2025 को चलने वाली 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। आगरा फोर्ट से 08 अक्अूबर, 2025 को चलने वाली 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। लखनऊ जं. से 08 अक्अूबर, 2025 को चलने वाली 12179 लखनऊ जं.-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

पुनर्निर्धारित रहेंगी ये ट्रेनें

  • गोमतीनगर से 11 अक्अूबर, 2025 को चलने वाली 19716 गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस गोमतीनगर से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोमतीनगर से 16.55 बजे के स्थान पर 18.25 बजे प्रस्थान करेगी। लखनऊ जं. से 12 अक्अूबर, 2025 को चलने वाली 11110 लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 140 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी। यह गाड़ी लखनऊ जं. से 16.40 बजे के स्थान पर 19.00 बजे प्रस्थान करेगी।
  • लखनऊ जं. से 12 अक्अूबर, 2025 को चलने वाली 15205 लखनऊ जं.-जबलपुर एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी। यह गाड़ी लखनऊ जं. से 17.30 बजे के स्थान पर 18.30 बजे प्रस्थान करेगी। लखनऊ जं. से 12 अक्अूबर, 2025 को चलने वाली 20922 लखनऊ जं.-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 10 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी। यह गाड़ी लखनऊ जं. से 17.50 बजे के स्थान पर 18.00 बजे प्रस्थान करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+