मोदी के क्षेत्र में व्यापारियों की योगी से गुहार, लूट की बढ़ती घटनाओं से लग रहा है डर
अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित व्यापारी समाज प्रदेश सरकार और स्थानीय पुलिस पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 10 करोड़ की लूट के बाद फिर एक खतरनाक प्रयास किया गया।
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा को भेदकर दिनदहाड़े एक ज्वेलरी की दुकान पर लूट का प्रयास किया गया। बता दें की लुटेरे मुंह पर गमछा बांध हाथ में तमंचा लहराते हुए दुकान में घुसे और लूट की कोशिश की। लुटेरों की ये वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लूट का विरोध करने पर लुटेरों ने दुकानदार के बेटे को तमंचे के मुठिया से मारकर घायल कर दिया। वहीं दुकानदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित व्यापारी समाज प्रदेश सरकार और स्थानीय पुलिस पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में OneIndia से बात करते हुए इन लोगों ने कहा की जब से नई सरकार सत्ता में आई है बदमाशों के हौसले बढ़ गए हैं, जिसका प्रमाण है कि अभी बीते कुछ दिनों पहले ही चौक थाना क्षेत्र के ठठेरी बाजार में ही ज्वेलरी के कारोबार सीताराम से बदमाशों ने 10 करोड़ की लूट की और आज एक बार फिर लूट की कोशिश की गई।



व्यापारी के बेटे ने दिया साहस का परिचय
वाराणसी के अति व्यस्त इलाके सिगरा में विश्वनाथ ज्वेलर्स के यहां दिनदहाड़े पांच लुटेरे घुसे, हथियारबंद बदमाशों ने दुकान में हमला करके लूट का प्रयास किया लेकिन दुकानदार ने साहस का परिचय दिया और बदमाशों के साथ भिड़ गया। दुकानदार के साहस को देखकर बदमाशों के हौसले पस्त हो गए। धीरे-धीरे आसपास के लोगों को जुटते देख बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। वहीं इस घटना के बाद दुकान के मालिक विश्वनाथ ने कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा की शहर का माहौल अब व्यापारियों के लिए नहीं रह गया है। आए दिन वाराणसी में अपराध और लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और हमे सिर्फ आस्वाशन दिया जाता हैं जबकि मामले में बदमाशों के खिलाफ टीमें बनाकर अपराधियों का एनकाउंटर करना चाहिए।

क्या कहते हैं शहर के एसएसपी
प्रधानमंत्री के शहर की सुरक्षा के मुखिया यानि वाराणसी के एसएसपी नितिन तिवारी इस घटना के बाद खुद मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने मीडिया से बात करते हुए जहां पूरी घटना का जिक्र किया वहीं शॉप में लगे सीसीटीवी की मदद से जल्द कार्रवाई करने की बात कही है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications