OPINION: बुंदेलखंड में विकास की बहेगी नई बयार, 91000 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर
उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र का समग्र विकास करने पर जोर दे रही है। बुंदेलखंड में भी विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रदेश सरकार बड़े निवेश की तैयारी कर रही है।
जिस तरह से बड़ी संख्या में निवेशक बुंदेलखंड में निवेश करने के लिए आकर्षित हो रहे हैं उसको लेकर सरकार भी सकारात्मक है और इस क्षेत्र में निवेश को आगे बढ़ा रही है।

इस वर्ष उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए उत्तर प्रदेश को बड़े पैमाने पर निवेश प्राप्त हुआ था। समिट के दौरान प्राप्त हुए निवेश को अब योगी सरकार जमीन पर उतारने की तैयारी कर रही है।
अकेले बुंदेलखंड को औद्योगिक निवेश के लिए 91000 करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हुआ था। यह निवेश कुल 318 प्रोजेक्ट के लिए प्राप्त हुआ था। ये प्रोजेक्ट अब तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
बुंदेलखंड क्षेत्र को कुल 1.45 लाख करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य मिला है। इसमे से 91760 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारा जा रहा है। इस बाबत संबंधित जिले के जिलाधिकारियों और उद्योग मित्र ने 264 प्रोजेक्ट की जांच को पूरा कर लिया है। गौर करने वाली बात है कि बुंदेलखंड में कुल 106 उद्योगपतियों ने जमीन आवंटन के लिए आवेदन किया है।
जिन उद्योगपतियों ने जमीन आवंटन के लिए आवेदन किया है उन्हें जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक भी की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन लोगों ने जमीन आवंटन के लिए आवेदन किया है उन्हें जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध कराई जाए।
बता दें कि बुंदेलखंड में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 318 प्रोजेक्ट को तैयार किया जा रहा है। इसमे से 167 प्रोजेक्ट की उद्यमी मित्र और 97 प्रोजेक्ट की जांच डीएम कर चुके हैं। अकेले झांसी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 65000 करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य दिया गया है। जिसमे से 61352 करोड़ रुपए के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है।
इसी कड़ी में चित्रकूट को 7000 करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य दिया गया है। जिसमे से 6517 करोड़ रुपए के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है। बांदा को 1000 करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य दिया गया है, जिसमे से 585 करोड़ रुपए के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। जालौन को 10 हजार करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य दिया गया है जिसमे 7016 करोड़ रुपए के लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications