मायावती ने दिया बड़ा बयान, कांग्रेस से नहीं मांगेंगे सीटों की भीख
लखनऊ। कांग्रेस के प्रति बसपा सुप्रीमों मायावती की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को प्रेस वार्ता में मायावती ने 2019 के लिए बन रहे महागठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह सीटों के बटवारे को लेकर कांग्रेस के सामने भीख नहीं मागेंगी।

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर मायावती ने कहा कि हमने तो केवल सम्मानजनक सीट देने की शर्त रखी थी, लेकिन उन्हें ये भी कबूल नहीं है। मायावती ने बातचीत के दौरान साफ कर दिया कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में गठबंधन न होने पर बीएसपी अकेले चुनाव में मैदान में उतरने को तैयार है।
इसके साथ-साथ मायावती ने बीजेपी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों मिलकर बीएसपी को कमजोर करने में जुटे हुए हैं। मायावती ने बीएसपी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे चुनाव को देखते हुए जोर-शोर से तैयारियों में जुट जाएं। इतना ही नहीं, मायावती ने गुजरात में 14 महीने की बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद उत्तर भारतीयों के साथ हो रही हिंसा को लेकर भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वाराणसी से चुनाव जितवाया है, आज उन पर गुजरात में हमले हो रहे हैं। ये बेहद दुखद है। वहीं उन्होंने गुजरात के सीएम विजय रुपाणी से हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications