जीजा को साली के साथ संबंध बनाते देख भाई ने कहा- मैं मम्मी पापा से बताने जा रहा हूं

पुलिस का यह खुलासा चौंकाने वाले था क्योंकि 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले सुजीत की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही सगी बहन और जीजा ने किया था। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी संजय सिंह, सुजीत का जीजा है।

वाराणसी पुलिस ने 26 जून को सुजीत सिंह मर्डर केस का खुलासा किया है। पुलिस का यह खुलासा चौंकाने वाले था क्योंकि 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले सुजीत की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही सगी बहन और जीजा ने किया था। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी संजय सिंह, सुजीत का जीजा है। संजय का अपनी साली संगीता से अवैध संबंध था। घर के अंदर कई बार आपत्तिजनक स्थिति में दोनों को सुजीत ने पकड़ा था और समझाया था दोनों लोग आपस में मिलना बंद कर दे, नहीं तो मम्मी पापा से कह दूंगा। सुजीत की धमकी से परेशान जीजा और साली ने उसे मिलकर मौत के घाट उतार दिया।

जीजा साली ने मिलकर ऐसे की हत्या

जीजा साली ने मिलकर ऐसे की हत्या

26 जून को वैष्णो बिहार कालोनी में मैदान के पास बने 20 साल पुराने खंडहर नुमा कमरे में सुजीत की सर कूची लाश मिली थी। संजय और संगीता ने आपस में चोरी छिपे मिलकर सुजीत के मर्डर का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक संजय ने माफ़ी मांगकर किसी तरह से सुजीत से बातचीत शुरू कर दिया। 26 जून की शाम संजय ने सुजीत को बियर पिलाई और फिर वहां से नशे के हालत में संजय, सुजीत को लेकर वैष्णो बिहार कालोनी पहुंचा। जहां दोनों ने पहले से सुनसान मैदान के पास एक कमरा ले रखा था। अंदर संगीता पहले से मौजूद थी। दोनों ने मिलकर ईंट दर्जनों प्रहार सुजीत के सिर पर मार डाला।

तीन साल पहले जीजा ने पहली बार की थी छेड़खानी

तीन साल पहले जीजा ने पहली बार की थी छेड़खानी

तीन साल पहले जीजा ने जब पहली बार छेड़खानी किया था, तो मैंने कंप्लेन किया था। घरवालों ने जीजा साली का रिश्ता मजाक का होता है, कहकर टाल दिया था। बाद में संजय मुझे अच्छा लगने लगे। संगीता ने बताया छोटे भाई ने हमें कुछ दिनों पहले संजय के साथ पकड़ा था। हम दोनों के बीच रिलेशन को सुजीत ने कई बार देख लिया था। इसलिए उसे रास्ते से हटाने के अलावा कोई चारा नहीं था।

क्या कहती हैं पुलिस

क्या कहती हैं पुलिस

रोहनिया थाने के प्रभारी क्षितिज तिवारी ने बताया की जिलजा संजय और साली संगीता का पिछले तीन सालो के अवैध संबंध चल रहे थे। संजय कंस्ट्रक्सन का कारोबार करता हैं जबकि संगीता के अपने ही सगी बड़ी बहन के पति के अवैध संबंध की जानकारी सुजीत को मालूम थी और उसने इस दोनों को कई बार अपने ही घर में आपत्तिजनक स्तिथि में पकड़ा था। सुजीत की बार बार की रोकटोकी से ये दोनों नाराज हो गए। फिर इन दोनों में मिलकर सुजीत की ईंटो के मार-मार कर हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+