मथुरा: भाई-दूज के मौके पर यमुना नदी में नहाने गए भाई बहन की मौत
मथुरा। यूपी के मथुरा में भाई-दूज के मौके पर यमुना नदी में स्नान करने गए एक भाई और बहन की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से बहन की लाश को नदी में से बाहर निकाला गया जबकि भाई के लाश की अभी भी तलाश की जारी है। दोनों की मौत की वजह गहरे पानी में उतरने की वजह से हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक मथुरा टाउनशिप में रहने वाले महेश शर्मा की पत्नी गौरी शर्मा (24) भाई-दूज के पर्व पर अपने भाई भोला शर्मा के साथ यमुना नदी में स्नान करने गई थी। यमुना नदी के किनारे बने कंपू घाट पर स्नान करते वक्त दोनों गहरे पानी में चले गए। गहरे पानी में उतरने की वजह से दोनों डूब गए।
घाट पर मौजूद गोताखार जब तक मदद के लिए दोनों भाई बहन के पास पहुंचते तब तक वो पानी के बहाव में बह चुके थे। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद गौरी शर्मा की लाश को यमुना से बाहर निकाला वहीं भाई भोला शर्मा की लाश अबी तक मिल नहीं पाई है। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर लाश की तलाश में जुटे हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications