VIDEO: भाई-बहन को बैंक के अंदर असलहा ले जाने से रोका तो की गार्ड से हाथापाई
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारतीय स्टेट बैंक में सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गयी। जब एक भाई-बहन लाइसेंसी असलहा लेकर बैंक के अंदर प्रवेश करने लगे। बैंक में तैनात गार्ड ने असलाह धारी भाई-बहन को बैंक के अंदर जाने से रोका तो दोनों की गार्ड से गरमा-गरमी शुरू हो गयी।

मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र के उस्मानपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक का है। बैंक के गार्ड ने जब भाई-बहन को बैंक के अंदर जाने से रोका लिया। गार्ड ने दोनों को हथियार घर पर छोड़कर आने के लिए कहा, लेकिन दोनों जबरदस्ती बैंक के अंदर घुसने की कोशिश करने लगे।
जब दोनों बैंक के अंदर घुसने में असफल हुए तो उन्होंने गार्ड की जमकर पिटाई कर दी। मामला बढ़ता देख दोनो भाई-बहन मौके से भाग निकले, वहीं मारपीट की पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। बैंक मैनेजर ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है और झगड़ा कर रहे भाई-बहन के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications