बड़े भाई ने कराया छोटे का धर्म परिवर्तन, अब उसकी पत्नी पर डाल रहा डोरे

उन्नाव के गांव मऊ मंसूरपुर में रहने वाली एक पीड़िता ने अपने जेठ पर ही धर्म परिवर्तन कराने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए प्रशासन से जान बचाने की गुहार लगाई है।

उन्नाव। यूपी के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने कुछ दिनों पहले धर्म परिवर्तन को क्षेत्र के लिए बड़ा खतरा बताया था इसके बावजूद उन्नाव में आए दिन धर्म परिवर्तन से जुड़ी खबरें आती रहती हैं। ताजा मामला है उन्नाव के गांव मऊ मंसूरपुर का है जहां रहने वाली एक पीड़िता ने अपने जेठ पर ही धर्म परिवर्तन कराने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए प्रशासन से जान बचाने की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

बुधवार सुबह उन्नाव जिले के मऊ मंसूरपुर गांव की रहने वाली सुषमा देवी ने डीएम ऑफिस पहुंच न्याय की गुहार की। सुषमा ने बताया कि उसका जेठ रघुवीर और जेठानी प्रेमा देवी ने उसके पति का धर्म परिवर्तन करवा कर ईसाई धर्म अपना दिया है। सुषमा ने बताया कि अब जेठ मुझे भी धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। मना करने पर गाली गलौज व मार पीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। मैं काफी डरी हुई हूं।

पहले भी आती रही हैं धर्मपरिवर्तन की शिकायतें

पहले भी आती रही हैं धर्मपरिवर्तन की शिकायतें

मासूम बच्चे के साथ उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची सुषमा देवी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। उप जिला अधिकारी कृपा शंकर ने पीड़िता की शिकायती पत्र पर जाँच के निर्देश दिये। बता दें कि उन्नाव में धर्म परिवर्तन की खबरें पहले भी आती रही हैं लेकिन जिला प्रशासन यदाकदा ही आने वाली शिकायतों को तवज्जो देता था जिस कारण पैसे के दम पर धर्म परिवर्तन की खबरें यहां आम हो गई थी।

धर्म परिवर्तन के रूप में एक खास स्थान है कुख्यात

धर्म परिवर्तन के रूप में एक खास स्थान है कुख्यात

सूत्रों के मुताबिक उन्नाव का एक खास स्थान धर्म परिवर्तन के रूप में कुख्यात है यहां अक्सर कस्बावासियों की अच्छी खासी भीड़ बनी रहती है। प्रशासन मामला संवेदनशील होने की वजह से अभी कुछ भी कहने से बच रहा है हालांकि उपजिलाधिकारी ने इस मामले में न्या करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+