मोबाइल पर की ज्यादा बात तो गुस्साए भाई ने ले ली जान

लखनऊ। मोबाइल की वजह से किसी की जान चली जाए तो इसे आप क्या कहेंगे। कुछ ऐसा ही हुए उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में। जहां एक भाई ने मोबाइल पर ज्यादा बात करने की वजह से अपनी 18 वर्षीय बहन को जान से मार डाला। युवती का मोबाइल पर बात करना उसके भाई को इतना नागवार गुजरा की उसने लाठी डंडों से पीट-पीटकर बहन की हत्या कर दी।

mobile

गुल अफसर नाम की यह लड़की मंजोला पुलिस थाना क्षेत्र के लकड़ी फजलपुर गांव में अपने दादा और पिता के साथ रहती थी। जब दिल्ली में नौकरी करने वाला उसका भाई असलम बकरीद के मौके पर दिल्ली से गांव आया।

पूछताछ में असलम ने बताया कि दिल्ली से वापस घर लौट कर आने के बाद उसने लगातार तीन दिनों तक काफी देर देर तक अपनी बहन को किसी से मोबाइल पर बात करते सुना। रविवार रात को भी गुल फोन पर बात कर रही थी। इसके बाद जब उसने फोन पर बात करने वाले के बारे में पूछताछ की तो गुल अफसर ने कोई जबाब नही दिया। इतना ही नही फोन मांगने पर गुल अफसर ने असलम को घर में रखा पुराना सिम फोन में लगा कर थमा दिया।

इस पूरे मामले से गुस्साए और इसके बाद भी फोन का सिलसिला न रूकता देख असलम का खून खौल उठा और उसने बहन की डंडे से जमकर पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया। पिता ने जब सोमवार सुबह कमरे का दरवाजा खोला तो लड़की अचेत हालत में मिली। जिसके बाद उसे आनन फानन अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि असलम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और अब उस युवक की तलाश की जा रही है, जिससे वह लड़की बात किया करती थी। वहीं, गांव वालों ने बताया कि दिसंबर में युवती का विवाह तय था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+