700 के बिजली बिल के लिए बड़े भाई ने की छोटे की हत्या, कहा 'तुम ज्यादा बिजली करते हो यूज'
इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद जिले में तीन भाईयों पर 700 रूपए का बिजली बिल इस कदर बोझ बना कि बड़े ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। खून के रिश्ते को खत्म करने वाली एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। दरअसल मामला सिर्फ इतना था कि छोटा भाई ने इस बिल को जमा करने पर एतराज जताया था। उसका कहना था कि बिजली का इस्तेमाल उन दोनों ने ही ज्यादा किया है तो वहीं बिजली का बिल जमा करें। जिसे लेकर तीनों भाइयों में विवाद हुआ और जब मामला तूल पकड़ने लगा तो छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक युवक के दोनों भाई व भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इलाहाबाद के जॉर्ज टाउन थाना अंतर्गत अल्लापुर मोहल्ले में शिव सोनी अपने भाइयों के परिवार साथ रहता था। बिल जमा करने को लेकर शिव का अपने भाई विजय सोनी व रामसिंह सोनी से विवाद होने लगा। इसी बीच शिव का भतीजा ओम सोनी भी मौके पर आ गया तो हाथापाई का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शिव सोनी को उसके ही सगे भाई और भतीजे ने पीट-पीटकर मार डाला ।
पुलिस के अनुसार हत्या के बाद दोनों आरोपी भाई और भतीजा घर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप, डंडा और चापड़ भी बरामद किया। पुलिस ने तीनों को मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications