Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण सिंह 5 जून को अयोध्या में करेंगे शक्ति प्रदर्शन

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह 5 जून को अयोध्या में विशाल रैली करने जा रहे हैं। इस रैली में उत्तर भारत से तमाम नेताओं, पहलवानों को न्योता दिया गया है।

Brij Bhushan Sharan Singh

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह यौन शोषण के आरोपों से घिरे हैं, उनके खिलाफ पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं और धरने पर बैठे हैं। इस बीच 5 जून को बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

बृजभूषण शरण सिंह 5 जून को अयोध्या में जन चेतना महा रैली करने जा रहे हैं। हिंदुत्व की राजनीति का केंद्र माने जाने वाली अयोध्या में बृजभूषण शरण सिंह की यह यात्रा काफी अहम माना जा रही है, इस रैली में पूरे उत्तर भारत से लोगों को बुलाया गया है।

रैली में कई साथू-संत भी हिस्सा लेंगे। बता दें कि अपनी पढ़ाई के दौरान अधिकतम समय बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या में ही गुजारे हैं, वह यहां राजपूत समुदाय के सदस्य हैं। इस रैली में उथ्तर प्रदेश, हरियाणा कुश्ती से जुड़े लोग और अयोध्या के तमाम अखाड़ा से जुड़े संत हिस्सा लेंगे।

बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की है। एक एफआईआर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के तहत दर्ज की गई है, हालांकि बृजभूषण शरण सिंह ने इन आरोपों को खारिज किया है।

गुरुवार को बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि परम पूज्य महापुरुषों का आह्वान 5 जून अयोध्या चलो, जन चेतना महारैली, साथियों आपका अयोध्या में स्वागत है। बृजभूषण शरण सिंह के प्रतनिधि का कहना है कि रैली के लिए तमाम तैयारियां कर ली गई हैं। इसकी पूरी तैयारी सांसद की टीम ने की है, इसमे कई संत और मठ के लोग आएंगे।

अयोध्या, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, गुजरात और तमाम राज्यों से संतों को न्योता दिया गया है। यह न्योता खुद संतों ने एक दूसरे को दिया है, जबकि सांसद सिर्फ उनके लिए व्यवस्था देख रहे हैं।

इर रैली के उद्देश्य के बारे में जब सांसद के प्रतिनिधि से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह शक्ति प्रदर्शन नहीं है बल्कि यह संदेश देने की कोशिश है कि कानून को किसी का शोषण करने का हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए। संतों की कमेटी यह रैली आयोजित कर रही है। जल्द ही कमेटी की बैठक होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+