दुल्हन के बारे में दूल्हे को पता चली ऐसी बात, बीच शादी उतरवाए कपड़े
दूल्हे के एक रिश्तेदार ने उसके कान में दुल्हन के बार में कुछ ऐसा बताया कि शादी में हंगामा मच गया।
नई दिल्ली। शादी विवाह के दौरान दहेज या दूल्हे-दुल्हन की पसंद नापसंद को लेकर रिश्ता टूटने और हंगामे की खबरें अक्सर आती रहती हैं, लेकिन यूपी के महोबा जिले में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शक की वजह से शादी से पहले दूल्हे के परिवार के सामने दुल्हन के कपड़े उतरवाए गए।

दुल्हन के बार में कान में बताया
जानकारी के मुताबिक महोबा के रहने वाले जयहिंद की शादी तीजा से होने जा रही थी। बारात पहुंच चुकी थी और वधु पक्ष वर पक्ष की आवभगत में लगा हुआ था। मेहमान खाने का लुत्फ उठा रहे थे। इसी दौरान दूल्हे के एक रिश्तेदार ने उसके कान में कुछ कहा, जिसके बाद दूल्हे ने अपने परिवार के लोगों को बुलाया और शादी की खुशियां हंगामे में बदल गईं।

दुल्हन पक्ष ने बुलाई पुलिस
दरअसल दूल्हे के रिश्तेदार ने उसके कान में कहा कि दुल्हन को ल्यूकोडर्मा नामक चर्म रोग है, जिसकी वजह से त्वचा पर सफेद धब्बे बन जाते हैं। दूल्हे ने यह बात अपने परिवार को बताई और शादी करने से इंकार कर दिया। परिवार ने भी शादी में हंगामा शुरू कर दिया और दुल्हन पक्ष पर उन्हें धोखे में रखने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ता देख वधू पक्ष के लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया।

अलग कमरे में उतरवाए गए दुल्हन के कपड़े
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के बड़े बुजुर्गों को लेकर थाने आई। पंचायत बिठाई गई और पंचायत में तय हुआ कि शादी तभी होगी, जब यह पुख्ता हो जाएगा कि तीजा को चर्म रोग नहीं है। इसके बाद दुल्हन को थाने में ही एक अलग कमरे में ले जाया गया और वहां दूल्हे की चाची और चचेरी बहनों के सामने उसके कपड़े उतरवाए गए।

दूल्हे ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
कपड़े उतरवाकर जांच करने पर वर पक्ष की महिलाओं ने पाया कि दुल्हन को ऐसी कोई बीमारी नहीं है। इसके बाद वर पक्ष के लोग पुलिसकर्मियों के साथ शादी स्थल पर लौटे और विवाह की रस्में पूरी की गईं। दूल्हे ने हाथ जोड़कर अपनी गलती के लिए दूल्हन के परिवार से माफी मांगी। थाना इंचार्ज रीता सिंह ने बताया कि दुल्हन के पिता ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। दूल्हे के परिवार की तरफ से पुलिस ने माफीनामा भी लिखवाकर लिया है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications