2 महीने बाद दुल्हन फरार, छानबीन हुई तो असलियत जान सन्न रह गए ससुर और पति, नहीं हुआ यकीन
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के दो महीने बाद ही दुल्हन सोने-चांदी के आभूषण कपड़े व नगदी लेकर रफूचक्कर हो गई। लेकिन इससे बड़ा झटका पीड़ित परिवार को तब लगा जब छानबीन में पता चला कि दुल्हन की पूर्व में दो शादियां हो चुकी हैं और वो हर किसी को इसी तरह ठग चुकी है।
बता दें कि यह पूरा मामला अलीगढ के टप्पल क्षेत्र के गांव घाघोली का है। यहां के रहने वाले पीड़ित ससुर रविंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके बेटे पुष्पेंद्र की शादी 16 मई 2023 को नेहा पुत्री रमेश हाल निवासी गली नंबर-1 खजूरी नार्थ ईस्ट दिल्ली मूल निवासी ग्राम जलालपुर थाना हाजा के साथ हुई थी। यह शादी राजेश देवी पत्नी स्वर्गीय महिपाल निवासी भोकरा थाना जेवर जिला गौतमबुद्ध नगर ने कराई थी।

शादी के 2 दिन बाद दुल्हन फरार
वहीं शादी के दो महीने बाद ही 16 जुलाई को दुल्हन नेहा सोने-चांदी के आभूषण, 53600 रुपये नगद और कपडे लेकर घर से चली गई। जब फोन किया तो झूठा दहेज का मुकदमा लगवाने की धमकी देने लगी। पीड़ित परिवार आरोपी नेहा की इस धमकी से पूरी तरह सन्न रह गया। इसके बाद उन्होंने बिचौलिए से पंचायत द्वारा बात की तो वो 8 लाख रुपये की मांग करने लगे।
बहू की असलियत जान उड़ गए होश
इस तरह की अजीबोगरीब डिमांड के बाद पीड़ित परिवार को कुछ समझ नहीं आ रहा तो उन्होंने आरोपियों के बारे में तहकीकात करना शुरू कर दिया। तहकीकात में पता चला कि उनकी बहू की पूर्व में दो शादियां हो चुकी हैं। इससे पहले भी यह इसी तरह ब्लैकमेल कर के लाखों रुपए ऐंठ चुकी है।
आपको बता दें कि पीड़ित ससुर के अनुसार, नेहा कि पहली शादी सन 2009 में अमित निवासी गांव दयालपुर बल्लभगढ़ से हुई, इसमें समझौता के 4 लाख रुपये लिए गए। उधर, नेहा की दूसरी शादी शक्ति पुत्र काशीराम निवासी गांव घितोरा थाना खेकड़ा, जिला बागपत हुई। और तो और इससे नेहा को एक बेटी भी है। वहीं उसका दूसरा पति शक्ति जिंदा है।
छल से की शादी, मुकदमा दर्ज
यह सब जानने के बाद पीड़ित ससुर रविंद्र समझ गए कि इन बातों को छिपाकर छल से अपने सहयोगी व परिवारीजन से मिलकर नेहा ने उनके बेटे के साथ शादी की। ससुर रविंद्र का आरोप है कि ये लोग गिरोह बनाकर पैसे हड़प लेते हैं। आरोपी इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने के लिए धमका रहे हैं। थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नेहा, राजेश देवी, विक्रम, रणवीर उर्फ पाली रमेश व ममता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications