केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान की सुरक्षा में सेंध, काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, दो गिरफ्तार

Kerala Governor convoy attack: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। उत्‍तर प्रदेश के नोएडा से दिल्‍ली एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जब वो जा रहे थे तभी उसके काफिले में एक तेज रफ्तार कार घुस गई।

Kerala Governor

ये शुक्रवार रात की घटना है। हालांकि पुलिस ने दोनों को अरेट कर‍ लिया है।उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि राज्‍यपाल के काफिले को टक्कर मारने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि गवर्नर के काफिले में घुसने वाले ये दोनों शख्‍स नशे की हालत में थे।

कथित तौर पर शुक्रवारक की शाम तेज रफ्तार कार राज्यपाल के काफिले में अचानक से घुस गई और उसने काफिले को दो बार टक्कर मारी। पुलिस ने घटना में कथित तौर पर शामिल एक काली स्कॉर्पियो कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

गवर्नर के काफिले में घुसे दोनों आरोपियों की पहचान गाजियाबाद गौरव सोलंकी और मोनू कुमार के तौर पर हुई है। गवर्नर के काफिले में घुस कर टक्‍कर मारने के आरोप में इन्‍हें अरेस्‍ट किया गया है। इसके साथ ही उन पर शराब पीकर कार ड्राइव करने की धाराओं के तहत मामला पुलिस ने दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+