Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सरेंडर करने से पहले 'बंदूकबाज' आशीष ने किया अपना फेसबुक एकाउंट डिलीट

लखनऊ। दिल्ली के होटल हयात रेजेंसी में पिस्टल से एक लड़की को धमकाने वाले बसपा के पूर्व सांसद बे बेटे आशीष पांडेय के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो चुका है। फरार चल रहे आरोपी आशीष ने अब अपना फेसबुक एकाउंट डिलीट कर दिया है। फेसबुक पर आशीष ने हथियारों के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कर चुका है। उन हथियारों के लाइसेंस थे या नहीं इसकी जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। फिलहाल उत्तर प्रदेश की एसटीएफ के साथ दिल्ली पुलिस तथा लखनऊ क्राइम ब्रांच आशीष पांडेय की तलाश में जुटी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि वीडियो में देखी गई बीएमडब्ल्यू कार अब तक गायब है।

फेसबुक अकाउंट डिलीट, बीएमडब्ल्यू कार गायब

फेसबुक अकाउंट डिलीट, बीएमडब्ल्यू कार गायब

सरेंडर से पहले आशीष ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उसने कहा है वो पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर करेगा। आशीष ने वीडियो में कहा कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए पिस्टल निकाली थी। आशीष ने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों से मेरा मीडिया ट्रायल किया जा रहा है। मुझे इस तरह पेश किया जा रहा है जैसे मैं आतंकवादी हूं।

आशीष के भाई ने कही ये बात

आशीष के भाई ने कही ये बात

आशीष के भाई रितेश पांडेय ने दिए सरेंडर के संकेत रितेश ने अपने सरकारी लेटर हेड पर लिखा कि, जब से हमें दिल्ली के एक होटल के बाहर हुईघटना की जानकारी मिली है। हमारा पूरा परिवार सकते में है। उसी समय से हम जानकारी पाने की कोशिश कर रहे हैं। घटना से पहले आशीष पांडे के खिलाफ कोई भी शिकायत कहीं दर्ज नहीं है। हम किसी तरह से इस स्तर पर उनका बचाव नहीं कर रहे हैं और उन्हें जांच प्रक्रिया के सामने प्रस्तुत कराने का प्रयास कर रहे हैं।

पिस्टल का लाइसेंस निलंबित किया

पिस्टल का लाइसेंस निलंबित किया

पिस्टल का लाइसेंस निलंबित किया गया पूर्व सांसद पुत्र आशीष पांडेय द्वारा दिल्ली के होटल के बाहर पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पिस्टल व रायफल समेत उसके तीन असलहों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस उच्चाधिकारियों के पत्र के आधार पर प्रशासन ने तीनों शस्त्रों के निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी थी।

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 तक CM योगी ने मंत्रियों का विदेश दौरा रोका

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+