लोकसभा चुनाव 2019 तक CM योगी ने मंत्रियों का विदेश दौरा रोका
लखनऊ। 2019 के नजदीक आते ही सभी दलों की सांसे तेज होती नजर आ रही है। भाजपा भी इस चुनाव में किसी तरह की कोई लापरवाही बरतना नहीं चाहती है। इसी के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ नें सभी मंत्रियों और सांसदों को विदेश दौर छोड़कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की सलाह दी है, जिससे वर्ष 2019 में 75 प्लस लोकसभा सीटों पर भाजपा का परचम फहराया जा सके।

सीएम योगी ने एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सभी सांसदों को सलाह दी कि विदेश दौरे पर जाने की बजाय लोकसभा चुनाव की तरफ ध्यान दे। उन्होंने कहा कि जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को जाने और प्रदेश सरकार 146 योजनाओं का लाभ पा रहे लोगों से मिलकर पार्टी के वोट बैंक में तब्दील करने का काम करें।
बता दें कि सीएम मंगलवार से गोरखपुर में पांच दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान बुधवार को उन्होंने लोकसभा मिशन 2019 को लेकर बीजेपी के गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के जिलाध्यक्षयों और जिला प्रभारीयों समेत अन्य पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को सभी लोकसभा क्षेत्रों में मोटरसाइकल रैली निकलेगी, जिसमें पार्टी पदाधिकारी व सरकार के मंत्रीगढ़ शामिल होंगे।
इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में 150 कार्यकर्ताओं की टोली 15 दिनों तक पदयात्रा करेगी, जो कि सरकार की सभी हिताकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। साथ ही इससे वंचित लोगों को उसका लाभ पाने में मदद करेंगे। सीएम योगी ने कहा कि सांसद प्रदेश की जनता के बीच जाकर प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें।












Click it and Unblock the Notifications