मुजफ्फरनगर में चुनावी सभा को ब्रजेश पाठक ने किया संबोधित

लोकसभा चुनाव की तारीखों क ऐलान के बाद सभी दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी भी अपना चुनावी अभियान तेजी से आगे बढ़ा रही है। पार्टी के शीर्ष नेता अलग-अलग संसदीय क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंच रहे हैं और लोगों के बीच वोट अपील कर रहे हैं।

इसी कड़ी में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुजफ्फरनगर पहुंचे और यहां पर उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी संजीव बालियान के समर्थन में प्रचार किया। खुद उपमुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

brajesh pathak

उपमुख्यमंत्री ने कहा आज मुजफ्फरनगर में भाजपा एवं राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री श्री संजीव बालियान जी के नामांकन कार्यक्रम को संबोधित कर उपस्थित जनसमूह से भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्री संजीव बालियान जी को प्रचंड विजय दिलाने की अपील करते हुए।

इस अवसर पर मा० मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल कुमार जी, मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार श्री कपिल देव अग्रवाल जी, मा० क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र सिसोदिया जी, MLC श्री धर्मेंद्र भारद्वाज जी, जिलाध्यक्ष श्री सुधीर सैनी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निर्वाल जी, जिलाध्यक्ष RLD श्री संदीप मलिक जी, विधायक श्री राजपाल बालियान जी, विधायक श्री अमित अग्रवाल जी एवं अन्य पदाधिकारी व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इससे पहले संजीव बालियान के नामांकन में शामिल होने के लिए भी ब्रजेश पाठक पहुंचे। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा आज मुजफ्फरनगर नगर में भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री श्री संजीव बालियान जी के नामांकन हेतु आगमन पर मा० मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल कुमार जी, मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार श्री कपिल देव अग्रवाल जी, मा० क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र सिसोदिया जी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आप सभी द्वारा मिले इस अपार स्नेह व अपनत्व के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+