प्यार में हुई अनबन तो ब्वॉयफ्रेंड ने युवती का गला काट दिया, मौके पर हुई मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्यार में अनबन होने पर सिरफिरे बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड का गला काट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे बॉयफ्रेंड को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

boyfriend cut throat on girlfriend in bahraich

मामला बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र का है। टेडवा बसंत के एक मजरे में रहने वाले दुक्खीराम नाम के युवक का गांव की ही एक युवती का प्रेम-प्रसंग था। किसी बात को लेकर कुछ समय पहले युवती ने प्रेमी से सम्बंध तोड़ लिए। जिसके बाद से प्रेमी अपनी प्रेमिका से काफी नाराज चल रहा था। रविवार की दोपहर जब युवती अपने घर के बाहर जानवरों को चारा डाल रही थी। तभी अचानक से प्रेमी वहां पहुंच गया और अपनी प्रेमिका का गला काट कर हत्या कर दी।

boyfriend cut throat on girlfriend in bahraich

युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी मौका-ए-वारदात से फरार होने लगा तो लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने पहले तो आरोपी की जमकर धुनाई की, फिर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को घटना स्थल से गिरफ्तार कर लिया। फखरपुर थाना प्रभारी कपिल देव ने बताया की आरोपी व युवती के बीच पहले से दोस्ती थी। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। किन कारणों से युवक ने अचानक ऐसा कदम उठाया इसकी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+