लड़के के घरवाले बने प्यार के दुश्मन तो लड़की ने सिखाया कानून, सबको देना ही पड़ा आखिर आशीर्वाद

युवक ने उससे शादी का वादा किया लेकिन साथ जीने-मरने की कसमें खाने के बावजूद वो अपने परिजनों के विरोध के चलते अब उससे शादी करने से इनकार कर रहा था।

मुरादाबाद। परिजनों की जिद के आगे बेवफा हुए प्रेमी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए एक प्रेमिका कोतवाली पहुंच गई। रामनगर के खागूवाला गांव की रहने वाली प्रेमिका ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका उसी के गांव के रहने वाले शुभम नाम के एक युवक से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक ने उससे शादी का वादा किया लेकिन साथ जीने-मरने की कसमें खाने के बावजूद वो अपने परिजनों के विरोध के चलते अब उससे शादी करने से इनकार कर रहा है।

लड़के के घरवाले बने प्यार के दुश्मन तो लड़की ने सिखाया कानून, सबको देना ही पड़ा आखिर आशीर्वाद

कोतवाली पुलिस ने युवती की बात सुनकर प्रेमी और प्रेमिका दोनों के परिजनों समेत गांव के कुछ सम्मानित लोगों को बुलाया और परिजनों को समझा-बुझाकर प्रेमी युगल की शादी के लिए रजामंदी दिलवा दी।

लड़के के घरवाले बने प्यार के दुश्मन तो लड़की ने सिखाया कानून, सबको देना ही पड़ा आखिर आशीर्वाद

देखिए VIDEO...

जिसके बाद कोतवाली परिसर में ही प्रेमी युगल ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और परिजनों ने प्रेमी युगल को आशीर्वाद भी दिया। कोतवाली से घर जाते समय इस प्रेमी जोड़े ने हाथ जोड़कर कोतवाली पुलिस का धन्यवाद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+