एक महीने बाद कब्र से निकाली गई डेड बॉडी, परिजनों ने जताया था हत्या का शक
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पानी में डूबकर हुई मौत के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने एक महीने बाद शव को कब्र से निकाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। अब डॉकटरों का एक पैनल दुबारा से पोस्टमॉर्टम कर रिपोर्ट प्रशासन को देगा।

गोविन्द नगर थाना क्षेत्र स्थित इंड्रास्ट्रियल एरिया में रहने वाला सौरभ गौतम प्लम्बर का काम करता है। 8 जुलाई को सौरभ अपने 6 दोस्तों के साथ नहर नहाने गया था। बीते रविवार को सौरभ नहर में डूब गया था, जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों ने सौरभ के दोस्तों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने 6 दोस्तों को हिरासत में ले लिया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने दोस्तों को छोड़ दिया था।
परिजनों ने दफ्नाया
सौरभ के परिजनों ने शव को नजीराबाद के कब्रिस्तान में दफना दिया था, लेकिन उसके परिजनों को शक था कि उसकी मौत पानी में डूबने से नहीं बल्कि उसको उसके दोस्तों ने ज़हर देकर उसकी हत्या की है। सौरभ के परिजनों ने 6 अगस्त को जिलाधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत की थी, जिसपर मजिस्ट्रेट और डिप्टी एसपी के नेतृत्व में कब्र को खोदकर लाश बाहर निकाली गई। सौरभ की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जहां पर डाक्टरों का एक विशेष पैनल इसकी जांच करेगा।
परिजनों ने लगया था आरोप
सौरभ के परिजनों ने उसकी मौत की वजह देकर हत्या करना बताया था। मृतक सौरभ के भाई मोहित ने उसके 6 दोस्तों पर ज़हर देकर मारने का शक ज़ाहिर किया है।मोहित ने बताया की पहले तो पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए पकड़ा था लेकिन दो दिन बाद उनको छोड़ दिया था। वहीं, दूसरी तरफ सीओ गोविन्द नगर आर के चतुर्वेदी के मुताबिक युवक की नहर में डूब कर मौत हुई थी। पोस्टमॉर्टम हुआ था लेकिन मृतक के परिजनों को विश्वास नहीं था। जिलाधिकारी के आदेश के बाद दोबारा शव निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत बोलीं किसी काम का नहीं तीन तलाक का बिल












Click it and Unblock the Notifications