मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत बोलीं किसी काम का नहीं तीन तलाक का बिल

बरेली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फ़रहत नक़वी ने तीन तलाक बिल में संशोधनक करने के सरकार के फैसले पर कहा कि इस बिल को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बिल में गैरजमानती और तीन साल की सजा के प्रावधान था। लेकिन सरकार अब जो बिल पेश करेंगी उसमें मजिस्ट्रेट को ज़मानत देने का अधिकार होगा।

farhat naqvi attack on triple talaq bill

तीन तलाक, हलाला और बहुविवाह पीड़ितों की लड़ाई लड़ने वाली फरहत नकवी ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार की मंज़ूरी के बाद तीन तलाक बिल को संशोधनों के साथ आज राज्यसभा में पेश किया गया था। उन्होंने कहा कि इस बिल संशोधन कर तीन तलाक पीड़िता के साथ इंजाफा नहीं किया गया। पहले के बिल में आरोपी को 3 साल की सजा का प्रवधान था, लेकिन संशोधन के बाद दोषी को ज़मानत देने का अधिकार मेजिस्ट्रेट के पास होगा और कोर्ट की इजाज़त से समझौते का प्रावधान भी होगा। जिसके चलते लोगों मे कानून का भय नहीं रहेगा और लोग आसानी से बचने का रास्ता निकाल लेंगे।

राहुल गांधी से मांगा सहयोग
फरहत तीन तलाक बिल को लेकर राहुल गांधी से भी सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि राहुल से अपील की है वह तीन तलाक कानून को राजसभा में पास होने दें। लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर भी अपनी राजनीति चमकाने पर लगा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+