फर्रुखाबाद में बम मिलने से हड़कंप, आला पुलिस अधिकारी मौके पर

यूपी के फर्रुखाबाद में बम मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस, बम स्क्वॉड टीम को मौके पर बुलाया गया है।

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बम मिलने से हड़कंप मच गया है। फर्रुखाबाद के इस्लमाइलगंज में यह बम मिला है। यह बम एक लेखपाल के घर के बाहर चबूतरे पर मिला है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और इसकी पड़ताल कर रही है कि कहां से यह बम आया है और किसने यह बम रखा है। इलाके में बम की जानकारी मिलने लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

bomb

इलाके में बम होने की जानकारी इस्लामलगंज में रहने वाली उर्मिला नाम की महिला ने दी। जिस वक्त महिला सुबह यहां से गुजर रही थी तभी उसने देखा कि कुछ संदिग्ध वस्तु यहां पर पड़ी है, जिसकी जानकारी महिला ने पुलिस को दी। बम की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर आनन-फानन में पहुंची। थानाध्यक्ष अनूप निगम ने मौके पर पहुंचे और बम निरोध दस्ते को इस बाबत जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जिंदा बम होने की खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि यह बम लाल रंग के टेप से लपेटा गया है, जिसके उपर घड़ी भी लगाई गई है। पुलिस टीम के प्रभारी कोमल सिंह ने बताया कि इस बम को टाइम बम की तर्ज पर बनाया गया है, हमने बरेली से बम डिफ्यूज करने वाले दस्ते को यहां बुलाया है, टीम के आने के बाद इस बम की क्षमता के बारे में पता चलेगा। वहीं लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पूरे इलाके को खाली करा दिया गया है और आस-पास पानी के ड्रम भरकर रख दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+