VIP lounge में एंट्री न मिलने से भड़की एक्ट्रेस 'नीना गुप्ता', कहा- 'अभी और करनी होगी...' देखें Viral Video

उत्तर प्रदेश के बरेली पहुंची मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता को एयरपोर्ट के रिजर्व वीआईपी लाउंज में एंट्री नहीं मिली। जिससे नाराज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, "लगता है अभी मैं वीआईपी नहीं बनी हूं। वीआईपी बनने के लिए और मेहनत करनी होगी।" यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

दरअसल, नीना गुप्ता छुट्टियां मनाने उत्तराखंड के मुक्तेश्वर गई हुईं थीं। बुधवार को उन्हें दोपहर 2:25 बजे बरेली से मुंबई के लिए फ्लाइट लेनी थी। वह करीब एक घंटा पहले कार से बरेली एयरपोर्ट पहुंच गईं। जहां नीना गुप्ता एयरपोर्ट के रिजर्व वीआईपी लाउंज में बैठने जा ही रही थीं कि उन्हें वहां प्रवेश करने से रोक दिया गया। इसपर उन्होंने अधिकारियों से बात करने को कहा।

Bollywood actress Neena Gupta did not get entry in reserved VIP lounge at Bareilly Airport

जानकारी अनुसार, इसके बाद अधिकारियों ने भी साफ कह दिया कि उनके पास उपलब्ध वीआईपी सूची में नीना गुप्ता का नाम नहीं है। इस कारण वो उन्हें रिजर्व लाउंज में स्थान नहीं दे सकते हैं। इसके बाद नीना गुप्ता बाहर आकर सामान्य यात्रियों की तरह बैठ गईं।

इस दौरान उन्होंने एक वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में नीना ने कहा, "हैलो! मैं बरेली एयरपोर्ट से बोल रही हूं। यह रिजर्व लाउंज है जहां मैं आकर एक बार बैठी थी लेकिन मुझे आज अनुमति नहीं दी गई। मुझे लगा कि यह रिजर्व लाउंज वीआईपी के लिए होती है। और मैं भी वीआईपी हूं। मगर, मैं अभी तक वीआईपी नहीं बनी हूं। बहुत-बहुत मेहनत करनी होगी वीआईपी बनने के लिए। अच्छा है कि इस बहाने मेहनत करूंगी। आपका धन्यवाद।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+