यूपी: पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात महिला का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को एकत्र कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला के कपड़ों को देखकर रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिन ने बताया कि महिला की हत्या उसी की साड़ी से गला घोंट कर की गई है।
घटना इलाहाबाद के खीरी थाना क्षेत्र के कैथल इलाके का है। यहां गुरुवार की सुबह लोगों ने पेट्रोल पंप के पीछे 23 वर्षीय युवती की लाश पड़ी देखी। सूचना फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। महिला के शरीर पर कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पुलिस की मानें तो साड़ी पहने महिला की जीभ बाहर निकली थी और लाश को चादर में लपेटकर फेंका गया था। उसके पास पानी की खाली बोतल, एक लोटा और शराब की शीशी भी पड़ी थी। वहीं, ग्रामीणों महिला के साथ दुराचार के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जता रहे है।
खीरी थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिल के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
ये भी पढे़ं: दूसरे पति को छोड़ कर पहले पति को पाने के लिए महिला बनी हैवान, दो साल की बच्ची को कुंए में फेंका