Murder Mystery: सिर कटी लाश.. जबड़ा कही और से बरामद, 9 दिन पहले Gorakhpur से लापता..
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गोरखपुर के 17 वर्षीय लापता युवक की सर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृत युवक 18 नवंबर को आखिरी बार देखा गया था। उसके घरवालों ने गोरखपुर के एक युवक पर किडनैपिंग का केस दर्ज करवाया था, जो उसे 18 नवंबर को ही घर से बुलाकर साइकिल से ले गया था।
बता दें कि मृत युवक 17 वर्षीय राजू गोरखपुर के पिपराइच इलाके के बसंतपुर गांव का रहने वाला था। उसकी मां माधुरी देवी के अनुसार, 8 नवंबर को अर्जुन निषाद का बेटा राजू को घर से बुलाकर साइकिल पर ले गया था। देर शाम अर्जुन का बेटा तो वापस आ गया, मगर राजू घर वापस नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने राजू को फोन किया, तो उसका फोन भी बंद आया।

घबराई माँ ने इसके बाद लगभग सभी रिश्तेदारों से उसके बारे में पता किया, परंतु उसका कुछ पता नही चल सका। फिर घरवालों ने उसकी किडनैपिंग का केस दर्ज कराया। पुलिस पिछले 9 दिनों से उसकी तलाश कर रही थी, पर कोई सुराग नहीं लगा था। इसी दौरान जब रविवार को कुशीनगर में उसकी सर कटी लाश मिली तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
नाराज किशोर के परिजन और ग्रामीणों ने पिपराइच-हाटा रोड पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पाते ही SP मनोज कुमार अवस्थी और सीओ योगेंद्र सिंह सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घरवाले आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े थे।

वहीं उनका कहना था कि आज रात ही मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाए। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत ही पोस्टमॉर्टम और हत्या का केस करने का भरोसा देकर जाम खत्म कराया। इसके साथ ही मुआवजा दिलाने की बात भी उच्च अधिकारियों के संज्ञान में डाली। इस मर्डर मिस्ट्री को लेकर क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मृत युवक की लाश से सर गायब है, लेकिन उसका जबड़ा मौके से कुछ दूरी पर पड़ा मिला है। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications