गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा प्रतापगढ़ का इलाका, खूनी संघर्ष

बीहड़ जंगल के गांव में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि चार की हालत नाजुक है। परसरामपुर गांव में हुये इस विवाद का कारण नाली रही।

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। पूरा मांधाता इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बीहड़ जंगल के गांव में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि चार की हालत नाजुक है। परसरामपुर गांव में हुये इस विवाद का कारण नाली रही जिसमें ग्राम प्रधान व उनके पड़ोसी के बीच मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।

पत्थरबाजी के साथ चली गोलियां

पत्थरबाजी के साथ चली गोलियां

गांव में प्रधानी के चुनाव के बाद से ही ग्राम प्रधान रियाज से राजनैतिक दुश्मनी बढ गयी थी। सुबह पड़ोसी मुनीर से इस बात को लेकर विवाद हुआ कि नाली में पानी भरा है और जल निकासी नहीं हो पा रही है। मामला बढ़ा तो मारपीट की नौबत आ गई। दोनों ओर से पत्थर चलने लगे।

गोली लगने से गिरने लगे लोग

गोली लगने से गिरने लगे लोग

देखते ही देखते असलहे निकल आये और गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा। ग्रामीण बताते हैं कि दर्जनों राउण्ड फायरिंग हुई। गोलीबारी में ग्राम प्रधान रियाज के भतीजे अनवर (20) को गोली लगी तो उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया लेकिन गोलियां चलती रही और प्रधान पक्ष के चार लोगों को गोली लग गयी। गोली लगने से प्रधान के भाई निजाम (45), जीशान (17), साहिल (10) और एक महिला घायल लहूलुहान होकर जमीन पर लुढ़क गई।

गांव में मातम और दहशत

गांव में मातम और दहशत

गोलीबारी जब बंद हुई तो घायलों को अस्पताल ले जाया गया । हालत नाजुक होने पर चारों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घंटो बाद पुलिस पहुंची लेकिन तब तक गांव में मातम और दहशत घर कर चुकी थी। मामले में थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि फायरिंग दोनों पक्षों में हुई है। जांच की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जायेगी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+