जौनपुर: पटाखे की वजह से हुए धमाके से दहला इलाका, एक बच्चे की मौत

पटाखा बनाकर बेचने वाले मोहम्मद शरीफ ने जीवन में कभी ऐसी घटना की कल्पना नहीं की होगी

नई दिल्ली। जौनपुर के बेलापार में सिलसिलेवार हुए धमाके में एक बारह साल के बच्चे की मौत हो गई। ये धमाका पटाखे की वजह से हुआ है। दरअसल घर के अंदर धमाका रखा हुआ था और अचानक एक के बाद एक कई धमाके हुए। धमाके की वजह से बेलापार इलाका दहल गया है। जिस किसी ने भी विस्फोट की आवाज सुनी उसी ओर दौड़ पड़ा। शादी समारोह में प्रतापगढ़ गए पटाखा विक्रेता शरीफ व उनकी पत्नी के घर पहुंचते ही शुक्रवार की शाम कोहराम मच गया। हादसे के बाद 12 वर्षीय आरिफ का क्षत-विक्षत शव देख मौजूद लोगों की रूह कांप गई थी। बड़ा भाई आशिक भी वाराणसी के अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

जौनपुर: पटाखे की वजह से हुए धमाके से दहला इलाका, एक बच्चे की मौत

पटाखा बनाकर बेचने वाले मोहम्मद शरीफ ने जीवन में कभी ऐसी घटना की कल्पना नहीं की होगी। वे तो सुबह प्रतापगढ़ जिले में एक शादी समारोह में हंसी-खुशी शामिल होने निकले थे। जाते-जाते बच्चों को ताकीद कर गए थे कि एक-दूसरे का ख्याल रखें। दिन में करीब 4 बजे अचानक घर में एक के बाद एक विस्फोट होने लगा। दो भाई और दोनों बहने आग व धुएं में बुरी तरह फंस चुके थे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। बाहर वालों को समझने में तनिक भी देर नहीं लगी कि पटाखों में ही विस्फोट हो रहा है। घटना के बाद पूरी तरह से दहशत में आए सोनी, सन्नू तथा नन्हका कुछ भी बता नहीं पा रहे। शाम पांच बजे घटना की सूचना सुन कर घर पहुंचे शरीफ छोटे पुत्र की मौत और बड़े की गंभीर हालत के बारे में सुनते ही दहाड़े मार कर रोने लगे।

घर के अंदर सिलसिलेवार धमाके की आवाज सुनने के बाद भी ऊपरी मंजिल पर रहने वाले व्यक्ति ने बड़ी ही बहादुरी से घर में फंसी सोनी व सन्नू को बचाने पहुंच गया। सीढ़ी से उतर कर नीचे पहुंचा तो वहां दोनों बहनें चीख रहीं थीं। किसी तरह उनको बाहर निकाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+