मोदी सरकार की 8 साल की उपलब्धियां गिनाएगी बीजेपी, जानिए क्या है तैयारी

लखनऊ, 14 मई : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचंड जीत हासिल करने वाली बीजेपी अब पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी 30 मई को केन्द्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर बीजेपी सरकार की उपलब्धियों का बखान करेगी। इस कार्यक्रम को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरू करदी हैं। बीजेपी के नेताओं के मुताबिक नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगामी 30 मई को केन्द्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में बूथ स्तर तक 'आठ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण' कार्यक्रम मनाया जाएगा।

मोदी

सुशासन और गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाएगी बीजेपी

उत्तर प्रदेश में 'आठ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण' कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों के साथ बैठक कर योजना रचना बनाई। पार्टी के मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं द्वारा भी 'आठ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण' कार्यक्रम के तहत अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम व अभियान चलाए जाएगें।

केंद्र के कार्यों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा

पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम प्रदेश के जिला स्तर पर आयोजित किए जाएगें। साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए योजना भी बनाई गई है। साथ ही केन्द्र सरकार की पलब्धियों का पत्रक अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

बीजेपी

पूरे प्रदेश में निकाली जाएगी प्रभात फेरियां

उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा बूथ स्तर पर भी तैयार की गई है। जिसके पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर सम्पर्क कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही प्रभातफेरी भी निकालेंगे। शुक्ल ने बताया कि अभियान के तहत पार्टी द्वारा विकास तीर्थ बाईक रैली निकालने की भी योजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+