'हर घर तिरंगा अभियान' को लेकर अखिलेश यादव ने RSS पर लगाया बड़ा आरोप, BJP ने ऐसे दिया जवाब
लखनऊ, 05 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की जोरदार तैयारी की जा रही है। एक तरह बीजेपी सरकार ने जहां हर घर तिरंगा अभियान के तहत यूपी में चार करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। वहीं दूसरी तरफ अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर भाजपा पर तंज कसा और पूछा कि क्या उसके मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने मुख्यालय पर तिरंगा फहराना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने अखिलेश के इस सवाल का जवाब भी दिया है।

आरएसएस के उपर हमेशा से ये आरोप लगते रहे हैं कि वह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नागपुर स्थित हेडक्वार्टर पर तिरंगा झंडा की जगह भगवा ध्वज फहराया जाता है। आरएसएस पर यह आरोप पहले से भी लगते रहे हैं। कांग्रेस ने भी कई बार यह मुद्दा उठाया है लेकिन अब अखिलेश के इस मुद्दे को दोबारा उठाने से एक बार फिर गरमा गया है। हालांकि अखिलेश के इस आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया है।
तिरंगे की बजाए अपने सहयोगियों की चिंता करें अखिलेश
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने कहा कि अखिलेश हमेशा ही बेतुकी बातें करते हैं। अपने सहयोगियों को तो संभाल नहीं पा रहे हैं अब उनको दूसरी चिंता सता रही है। जहां तक आरएसएस हेडक्वार्टर पर तिरंगा फहराने बात है तो किसी भी निजी प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने का कौन सा नियम है। जिसको फहराना होता है वह तिरंगा लगाता है। जब आरएसएस पर बैन लगा था तभी तिरंगा नहीं लगा था बाकी तो समय समय पर तिरंगा तो आरएसएस की तरफ फहराया ही जाता है।

अखिलेश यादव ने आरएसएस पर साधा था निशाना
दरअसल सपा के चीफ अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बीजेपी और आरएसएस पर एक साथ हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि सपा हमेशा अतीत में भारतीय ध्वज फहराती रही है। जिस तरह से भाजपा अपने अभियान को आगे बढ़ा रही है, उसमें हमारी पार्टी की पहल अलग है। समाजवादी पार्टी लंबे समय से ऐसा कर रही है। मैंने अपना बचपन एक मिलिट्री स्कूल में बिताया और जो मेरे साथ थे वे आज देश की सीमाओं की रखवाली कर रहे हैं।
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जिस पार्टी का मूल संगठन भारतीय झंडा नहीं फहराता है, उसे तिरंगा अभियानों की बात नहीं करनी चाहिए। क्या कोई मुझे बता सकता है कि आरएसएस ने अपने मुख्यालय पर भारतीय झंडा कब फहराना शुरू किया? आरएसएस भाजपा की मातृ पार्टी है।
टेबल टॉप हवाई अड्डे को लेकर बीजेपी पर कसा तंज
अखिलेश यादव ने चित्रकूट में राज्य का पहला टेबल टॉप हवाई अड्डा बनाने के सरकार के दावों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उस हवाई अड्डे की शुरुआत नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने की थी, लेकिन भाजपा लोगों को यह कभी नहीं बताएगी। दरअसल समाजवादी पार्टी ने भी 9-15 अगस्त तक लोगों से तिरंगा फहराने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications