यूपी: बीजेपी के नेता पर आरोप, 'मारते हैं, फिर फर्जी मुकदमे लगा भेज देते हैं जेल'

इटावा। यूपी के इटावा में भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। अब बीजेपी कार्यकर्ता समेत स्थानीय लोग भी उनसे परेशान हो चुके हैं। इटावा में लोकसभा संचालन समिति की बैठक में शामिल होने आए बीजेपी प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया और राज्य मंत्री अर्चना पांडेय के सामने जिलाध्यक्ष से पीड़ित कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सैकडों की संख्या में पहुंचकर बीजेपी जिलाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और 'जिलाध्यक्ष हटाओ भाजपा बचाओ' जैसे नारे लगाकर विरोध किया। स्थानीय लोगों ने कटारिया से बीजेपी जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे पर मारपीट कर फर्जी मुकदमो में जेल भेज देने का संगीन आरोप लगाया है।

bjp senior leaders files fake fir against villagers in etawah

दरअसल शनिवार देर शाम को इटावा औरैया बॉर्डर पर बाबरपुर में बने निजी गेस्ट हाउस में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए लोकसभा संचालन समिति की बैठक का आयोजन किया गया था जिसमे प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया और राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने हिस्सा लिया था और बैठक के ही दौरान जिलाध्यक्ष की शिकायत करने पहुंचे महेवा के स्थानीय लोग और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध कर हंगामा करना शुरू कर दिया था।

bjp senior leaders files fake fir against villagers in etawah

जिलाध्यक्ष शिवामहेश दुबे के विरोध की वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी जिला कार्यकारिणी में हडकंप मच गया है। वहीं दूसरी और इस तरह की तस्वीर सामने आने के बाद इटावा में बीजेपी जिलाध्यक्ष को विपक्षी दल कांग्रेस ने आड़े हाथो लेते हुए सत्ता के नशे में चूर होकर आम नागरिकों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है और बीजेपी से जिलाध्यक्ष को बदल देने की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी को इन्हें हटाकर कार्यवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- यूपी: पहले बाघ को ट्रैक्टर से दबाया फिर लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला, वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+