योगी की इमेज चमकाने के लिए पुराने जख्मों को कुरेदेगी BJP: "भूले तो नहीं", "फर्क साफ है" नाम से चलाएगी कैंपेन

लखनऊ, 11 सितंबर: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी चुनावी अभियान को और तेज कर दिया है। बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई को मुख्यमंत्री योगी के इमेज की चिंता इस कदर सताने लगी है कि अब उसने उनकी इमेज को चमकाने की कवायद शुरू कर दी है। बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े सूत्रों का दावा है कि चुनाव में जाने से पहले सोशल मीडिया पर बीजेपी की तरफ से एक कैपेंन चलाया जाएगा जिसको "भूले तो नहीं", "फर्क साफ है" का नाम दिया गया है। दावा है कि इसके माध्यम से पुरानी सरकारों की नाकामियों और योगी सरकार की उपलब्धियों को बताने की कोशिश की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर जल्द ही शुरू होने वाले कैंपेन में मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर हुए गोलीकांड का भी जिक्र किया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ

पुराने जख्मों को कुरेदकर हिन्दुत्व से कनेक्ट करने का प्लान

चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की इमेज को चमकाने के लिए बीजेपी अब उन मुद्दों का प्रचार करेगी जिससे उनके हिन्दुत्व की छवि जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है सोशल मीडिया पर योगी की इमेज को लेकर कैंपेन चलाया जाएगा जिसमें यह दिखाने का प्रयास किया जाएगा कि किस तरह समाजवादी की तत्कालीन सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं। उन जख्मों को दोबारा हरा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि बीजेपी को हिन्दुत्व से कनेक्ट किया जा सके। इसके साथ ही राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी योगी और बीजेपी की उपलब्धियों से जोड़कर दिखाया जाएगा।

भ्रष्टाचार विरोधी और आक्रामक सीएम के तौर पर पेश किया जाएगा

भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े एक नेता ने बताया कि,

''सोशल मीडिया पर भूले तो नहीं, फर्क साफ है, नाम से या अभियान चलाया जाएगा जिसमें योगी सरकार की उपलब्धियों को शामिल किया जाएगा साथी की तुलना सपा बसपा के सरकारों से सी जाएगी और यह बताने की कोशिश की जाएगी योगी सरकार हर मामले में पहले की सरकारों से बेहतर साबित हुई है। इस अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी को भ्रष्टाचार मुक्त और आक्रामक सीएम के तौर पर हो सर मीडिया पर पेश किया जाएगा। साथी पार्टी की तरफ से एक रिमाइंडर कंपनी चलाया जाएगा इसके तहत सपा और बीएसपी के कार्यकाल के दौरान मुद्दों को खाया जाएगा जिसमें अपराधियों और माफियाओं को शाह देने का काम किया गया था।''

सोशल कैंपेन में राम मंदिर का भी होगा जिक्र

भाजपा नेता ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल के दौरान अयोध्या में काश वो ऊपर चलाई गई गोलियों का जिक्र भी रिमाइंडर कैंपेन में आ जाएगा और लोगों को याद दिलाएं की कोशिश की जाएगी की यह वही समाजवादी पार्टी है जिसने अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं। सरकार पर विपक्ष हमेशा आरोप लगाता रहा है up में जो भी अपराधियों की एनकाउंटर हो रहा है वह पूरी तरह से फेक है। इस मामले को भी दमदारी के साथ काउंटर किया जाएगा और यह बताया जाएगा कि योगी सरकार में किस तरह अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कारवाई हुई है और कितने करोड़ की संपत्ति जब्त की गई हैं।

योगी

अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को बताने की कोशिश

Bjp नेता ने बताया कि कैंपेन में इस बात को भी शामिल किया जाएगा कि योगी सरकार किस तरह को रोना महामारी के दौरान लोगों की बेहतरी के लिए कदम उठाए। सोशल मीडिया पर चलाए जाने वाले अभियान में यह भी बताया जाएगा कि अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव और मायावती शासनकाल के दौरान किस तरह से माफियाओं अपराधियों की तूती बोलती थी, किस तरह से सपा के शासनकाल में कुछ वीआइपी जिलों को ही बिजली मिलती थी और पूरा प्रदेश अंधेरे में डूबा रहता था।

बीजेपी के नेता ने कहा कि पार्टी चुनाव की तारीखों का एलान होने का इंतजार नहीं कर सकती है। जल्द ही इस अभियान को इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर जारी किया जाएगा। इसमें यह भी बताने का प्रयास किया जाएगा कि किस तरह डबल इंजन की सरकार होने का लाभ उत्तर प्रदेश को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+