कल्याण सिंह से मिलने अस्पताल पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, CM योगी भी मौजूद
लखनऊ, जुलाई 8। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की तबियत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कल्याण सिंह से मिलने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मिलने पहुंचे। उन्होंने कल्याण सिंह का हाल-चाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य का अपडेट हासिल किया।

उन्होंने कल्याण सिंह से मिलने के बाद पत्रकारों से बात की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इनक स्वास्थ्य को लेकर चिंतिंत हैं, जिसके बाद मैं उनसे मिलने आया हूं। जेपी नड्डा के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। इसक अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद थे। इस मुलाकात क बाद उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह की स्थिति में सुधार हो रहा है। उनके पहचानने की क्षमता बढ़ी है।
जेपी नड्डा ने डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की और डॉक्टरों की टीम को उनके हेल्थ पर पूरी निगरानी को कहा। डॉक्टरों ने कहा कि कल्याण सिंह की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। संक्रमण भी पहले से कम हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications