सपा को जोरदार झटका देने की तैयारी में बीजेपी, जानिए अब किन चेहरों पर है नजर

लखनऊ, 30 नवम्बर: उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले बीजेपी ने समाजवादी को झटका देना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों पहले ही सपा के कद्दावर नेता सुभास पासी और सपा सरकार में मंत्री रहे विजय मिश्रा को अपने पाले में लाने के बाद अब उसकी निगाहें सपा के कई अन्य नेताओं पर भी टिकी हुई हैं। बीजेपी ने दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल कराने के लिए एक ज्वाइनिंग कमेटी बनाई है जो उपयोगी नेताओं पर अपनी नजर बनाए हुए है। इन नेताओं में सपा के पूर्व मंत्रियों की पूरी फौज शामिल है लेकिन अब सवाल ये उठता है कि क्या बीजेपी अपने मकसद में कामयाब होगी या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन विरोधी खेमे की नींद तो उड़ ही गई है।

स्वतंत्रदेव सिंह

समाजवादी पार्टी के नेता ओम प्रकाश सिंह यूपी के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। पिछली सपा सरकार में वो यूपी में मंत्री भी रहे। पूर्वांचल में उन्हें कद्दावर क्षत्रिय नेताओं में गिना जाता है। बताया जा रहा है कि बीजेपी गाजीपुर में अपना किला मजबूत करने के लिए उनके सम्पर्क में है। लेकिन ओम प्रकाश सिंह बीजेपी ज्वाइन करेंगे या नहीं यह अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन यदि बीजेपी अपने मकसद में कामयाब हो जाती है तो आने वाले दिनों में गाजीपुर में सपा की मुसीबतों में इजाफा हो सकता है।

सपा नेता और पूर्व मंत्री मनोज पांडे और अभिषेक मिश्रा पर भी डाल रही डोरे

बीजेपी के सूत्रों का दावा है कि यूपी में भाजपा पूर्व मंत्री मनोज पांडे और अभिषेक मिश्रा से भी सम्पर्क में हैं। सूत्रों की माने तो ये नेता बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। लेकिन इसके लिए बीजेपी को कड़ी मेहनत करनी होगी। इस महीने की शुरुआत में, सपा ने भाजपा के ओबीसी विधायक राकेश राठौर पर जीत हासिल की थी। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सपा के दलित विधायक सुभाष पासी को पार्टी में शामिल करने के लिए भाजपा ने तुरंत पलटवार किया।

यूपी बीजेपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने चार एसपी एमएलसी रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू भैया, नरेंद्र सिंह भाटी, सीपी चंद और राम निरंजन का स्वागत किया। उन्होंने उनसे कहा कि वे सपा में अपने "दोस्तों" को भी भाजपा में लाएं।

पूर्व मंत्री विजय मिश्रा एवं जय नारायण तिवारी ने थामा बीजेपी का दामन

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक नेता अपना पाला बदल रहे हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में पूर्व मंत्री जय नारायण तिवारी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। तिवारी सुल्तानपुर के रहने वाले हैं और कुछ समय से कांग्रेस में थे। यूपी के एक और पूर्व मंत्री के अलावा गाजीपुर से विजय मिश्रा बीजेपी में शामिल हो गए थे।

बीजेपी

दयाशंकर सिंह कहते हैं कि हमारे साथ लगभग हर दूसरे दिन लोग शामिल होंगे क्योंकि हमारे साथ जुड़ने के इच्छुक नेताओं की लंबी कतार है। जॉइनिंग विभिन्न स्तरों पर, क्षेत्रीय स्तर पर, राज्य स्तर पर की जाएगी और कई नेता दिल्ली में भी शामिल होंगे। दरअसल, बीजेपी ने नए लोगों को शामिल करने के लिए एक जॉइनिंग कमेटी का गठन किया है। समिति में दिग्गज शामिल हैं और इसकी अध्यक्षता यूपी भाजपा के पूर्व प्रमुख लक्ष्मीकांत बाजपेयी कर रहे हैं, जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा और दया शंकर सदस्य हैं।

सपा नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर, सपा नेता आईपी सिंह ने कहा कि,

"भाजपा के पास अपना कहने के लिए बहुत कम है। उन्होंने अन्य दलों के नेताओं को अपने पाले में लाने की कवायद में जुटे हैं। लेकिन अब यह हथकंडा भी काम नहीं करेगा क्योंकि लोग उनके खिलाफ वोट देने का इंतजार कर रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+