VIDEO: मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े बृजभूषण सिंह, दिलासा देते नजर आया पोता

बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में बृजभूषण सिंह मंच पर रोते हुए नजर आ रहे हैं।

गोंडा के तरबगंज स्थित विपिन बिहारी शरण सिंह महाविद्यालय में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह रखा गया था। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और लोग शामिल हुए थे। इस दौरान इस समारोह के मंच पर बृजभूषण शरण सिंह के साथ मौजूद महंत ने एक गीत गया।

bjp-mp-brij-bhushan-sharan-singh-cry

गीत सुनकर बृजभूषण शरण सिंह की आंखों में आंसू आ गए। शायद यह पहली बार है कि,बृजभूषण अपने क्षेत्र की जनता के सामने मंच पर रोए हैं। बृजभूषण को रोता देख उनका पौत्र आकर उनके पास बैठ गया। जो अपने दादा को दिलासा देते नजर आया। इस कार्यक्रम को क्षेत्र के लोगों के लिए प्रतिभा सम्मान में रखा गया था।

बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इस साल जनवरी में पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला था। उनके खिलाफ पहलवानों ने जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन भी शुरू किया था। फिलहाल वह बेल पर हैं।

दिल्ली पुलिस महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 15 जून को चार्जशीट दाखिल की थी। बृजभूषण शरण सिंह पर 6 महिला पहलवानो ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354डी के तहत चार्जशीट दाखिल की है।

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज यौन शोषण के मामले पर शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट पर कोर्ट में चर्चा हुई। मामले पर बहस के दौरान बृजभूषण के वकील ने कोर्ट में कहा था कि पुलिस के द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट काफी ज्यादा पन्नों की है, उसे पढ़ने के लिए और समय चाहिए।

इससे पहले 20 जुलाई को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को कुछ शर्तों के साथ 25,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी। इसमें एक शर्त यह भी थी कि उन्हें विदेश जाने के लिए कोर्ट से अनुमति लेनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+