सरकारी कर्मचारी को भाजपा विधायक ने जेल भेजने की दी धमकी
भाजपा विधायक ने बीएसए कार्यालय में कर्मचारी को दी जेल भेजवाने की धमकी, बोले हमें शासनादेश बताता है, हम शासनादेश जारी करते हैं।
मुजफ्फरनगर। योगी सरकार के एक और भाजपा विधायक अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं, उन्होंने शिक्षा विभाग के कर्मचारी को जेल भेजने की धमकी दी है। भाजपा विधायक उमेश मलिक ने बीएसए कार्यालय में पहुंचकर यहां के एक कर्मचारी को धमकी दी कि तुम मुझे शासनादेश बताओगे, मैं तुम्हें जेल भेजवा दुंगा, तुम्हारे खिलाफ एफआईआर करवाउंगा। उन्होंने कर्मचारी को धमकी देते हुए कहा कि तुम मुझे शासनादेश बताओगे, शासनादेश जारी कौन करता हैं, हम जारी करते हैं।

उमेश मलिक मुजफ्फरनगर में बीएसए कार्यकाल पहुंचे और उन्होंने यहां तैनात लेखाधिकारी को सरेआम धमकी दी, उन्होंने उनसे कहा कि 'आज के बाद इतनी बड़ी गलती की तो तेरी एफआईआर कराकर तुझे जेल में भिजवा दूंगा। विधायक साहब यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि कल से तू इस दफ्तर में नहीं बैठेगा। दरअसल विधायक साहब सातवें वेतन आयोग की मांग को लेकर धरने पर बैठे शिक्षकों को मनाने गए थे, लेकिन उन्होंने अपना गुस्सा लेखाधिकारी रजनीश पर निकाला। उन्होंने कहा कि एक शासन के प्रतिनिधि और बीएसए के सामने तू शासनादेश का हवाला देगा। शासनादेश करने वाले कौन हैं? कल तू इस दफ्तर में नहीं बैठेगा, याद रखना। सबसे बड़ी गलती की है तून आज बीच में आकर। अध्यापक हैं ये, समाज चलाते हैं, उनके साथ तू-तड़ाक करेगा तू। कल इस ऑफिस पर दूसरे लेखाधिकारी का चार्ज होगा।
इसे भी पढ़ें- VIDEO: पुलिस अधिकारी से बोले बीजेपी सांसद, विशेषाधिकार प्रस्ताव आया तो मर जाओगे
वहीं अपने बयान पर उमेश मलिक ने कहा कि मैं बीएस कार्यालय शिक्षकों से बात करने के लिए गया, जिनका आरोप है कि शिक्षा विभाग का एक बाबू उनसे रिश्वत मांग रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे कहने पर शिक्षकों ने अपना धरना खत्म कर दिया था। लेकिन यह बाबू पिछली सरकार के कार्यकाल से यहां तैनात है और यह यहां शिक्षकों का उत्पीड़न कर रहा था, इसीलिए इसे समझाया है। उमेश मलिक का कहना है कि लेखाधिकारी ने गलत मौखित शासनादेश का हवाला दिया था।












Click it and Unblock the Notifications