महिला आईपीएस को अपमानित करने पर बोले भाजपा विधायक, छोटी अफसर बीच में बोली ही क्यों

विधायक ने एक न्यूज चैनल पर कहा कि वो महिला आईपीएस से माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता है।

गोरखपुर। बीच सड़क पर महिला आईपीएस चारू निगम का अपमान कर उनको रुला देने के बाद आलोचनाएं झेल रहे गोरखपुर के भाजपा विधायक राधा मोहन दास ने कहा है कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।उनका कहना है कि छोटी महिला अफसर बीच मे बोली तो उन्होंने डपट दिया।

विधायक ने एक न्यूज चैनल पर कहा कि वो महिला आईपीएस से माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता है।

विधायक ने एक न्यूज चैनल पर कहा कि वो महिला आईपीएस से माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि वो छोटी अफसर है उसे बीच में बोलने की क्या जरूरत थी, फिर भी वो बोली तो मैंने उसे चुप रहने को कह दिया तो इसमें मेरी क्या गलती है।

क्या है मामला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रविवार को भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने भरी सड़क पर महिला को आईपीएस चारू निगम को जमकर डांटा था। उन्होंने लगातार सबके सामने इस स्तर की खराब भाषा का इस्तेमाल किया कि आईपीएस का सब्र जवाब दे गया और अपनी बेइज्जती से आहत चारू निगम की आंखों से आंसू बहने लगे। सीओ गोरखनाथ चारू निगम के साथ विधायक के खराब बर्ताव और रुमाल से आंसू पोछतीं चारू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उत्तर प्रदेश में सत्ता पक्ष के लोगों के लगातार कानून की धज्जियां उड़ाने और महिला अफसरों के साथ बदतमीजी पर सवाल उठा रहे हैं।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+