प्रवीण तोगड़िया बोले राम मंदिर पर मोदी सरकार ने की वादाखिलाफी, भाजपा मेयर ने किया समर्थन!
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार को विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राम की जन्मस्थली अयोध्या में बाबरी मस्जिद बनाने का षडयंत्र चल रहा है। इस दौरान विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। इस दौरान उनके साथ मंच साझा कर रहे मुरादाबाद के मेयर और भाजपा नेता विनोद अग्रवाल ने कहा की प्रवीण तोगड़िया जी हमारे नेता और संरक्षक हैं उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है उन्होंने सच्चाई बयान की है ! मुरादाबाद के भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल का विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया का ये समर्थन क्या खुद उनकी पार्टी भाजपा के नेताओं को पसंद आएगा?

मोदी सरकार पर साधा निशाना
विश्व हिंदू परिषद के अंतराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया रविवार को मुरादाबाद पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में लगातार हो रही देरी के लिए तोगड़िया ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। प्रवीण तोगड़िया ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार संसद में कानून लेकर राम मंदिर बनाएगी, लेकिन सरकार अब लोगों को कोर्ट की राह देखने के लिए कह रही है।

'बाबरी मस्जिद बनाने की चल रही साजिश'
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम जन्मभूमि पर बाबरी मस्जिद बनाने की साजिश चल रही है और सरकार खामोशी से तमाशा देख रही है। प्रवीण तोगड़िया ने अपने संबोधन में सरकार से सवाल किया कि जब कारसेवा शुरू की गई थी उस वक्त क्यों कोर्ट की राह नहीं देखी गई?

'कारसेवकों का बलिदान भूली सरकार'
विहिप नेता ने आरोप लगाया कि देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए ही कारसेवकों को आगे कर बलिदान किया गया था और जब सरकार बन गई तो सरकार उस बलिदान को भूल गई है। बता दें कि पिछले कुछ समय से भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रमक तेवर अपना रहे प्रवीण तोगड़िया लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हो रहे हैं। सरकार के चुनावी घोषणा पत्र के वादों को लेकर निशाना साध रहे हैं।
-
BJP Manifesto: बंगाल में 6 महीने में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन,महिलाओं को 3000, भाजपा घोषणापत्र की 10 बड़ी बात -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
बंगाल चुनाव से ‘BJP-RSS जहरीला सांप’ तक: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का विस्फोटक इंटरव्यू, खोले कई बड़े राज -
मल्लिकार्जुन खरगे के 'सांप' वाले बयान के पीछे किसका कंट्रोल? BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया भंडाफोड़ -
Bengal Election में मोदी-ममता में टकराव! चुनावी रैलियों में ‘बेरहम सरकार’ और वोटर लिस्ट का मुद्दा गरमाया -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज!












Click it and Unblock the Notifications