केशव मौर्य की जगह आदित्यनाथ को सीएम बनाने की वजह से उपचुनाव हार रही भाजपा: योगी के मंत्री
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में उपचुनावों में लगातार हो रही भाजपा की हार के पीछे पिछड़ी जातियों के लोगों का गुस्सा है। उनका कहना है कि पिछड़ों ने केशव प्रसाद मौर्य के नाम पर वोट दिया लेकिन पार्टी ने आदित्यानाथ को सीएम बना दिय, जिससे इन जातियों में गुस्सा है। राजभर का बयान ऐसे समय पर आया है, जब केशव प्रसाद मौर्य तबीयत खराब होने के चलते 15 दिन से एम्स मे भर्ती हैं और हाल ही में कैराना और नूरपुर में भाजपा के हाथ से निकलने के बाद योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठ रहे हैं।

हार के लिए योगी जिम्मेदार
राजभर ने गोरखपुर, फूलपुर के बाद अब कैराना और नूरपुर उपचुनाव में हार के लिए योगी को जिम्मेदार बताते हुए रविवार को बहराइच में कहा कि हार की जिम्मेदारी तो हमेशा राजा की होती है, किसी और की नहीं। 2017 का विधानसभा चुनाव केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में लड़ा गया तो सभी पिछड़ी जातियों ने भाजपा को वोट ये सोचकर दिया कि केशव प्रसाद मौर्य को सीएम बनेंगे लेकिन सीएम योगी बन गए। इसी बात को लेकर पिछड़े इस सरकार से नाराज हैं और नतीजे उपचुनाव में दिख रहे हैं।
सरकार में दलितों, पिछड़ों को नहीं मिल रही हिस्सेदारी
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इस सरकार में कहीं भी दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों को उचित हिस्सेदारी नहीं मिल पा रही है। इस बात को लेकर इन तबकों के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और भाजपा के खिलाफ वोट कर रहे हैं। राजभर का योगी की आलोचना का ये पहला मौका नहीं है, वो पहले भी कई मौकों पर भाजपा पर हमलावर रहे हैं।

उपचुनाव पर भाजपा के भीतर खटपट
उत्तर प्रदेश की कौराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के नेता लगातार एक-दूसरे पर सवाल कर रहे हैं। बिनजौर से भाजपा के सांसद भारतेंद्र सिंह ने मुजफ्फरनगर से भाजपा सांसद संजीव बालियान पर सवाल उठाए हैं और जाटों की वोट ना दिलवाने की बात कही है। वहीं हरदोई जिले की गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने सरकार और संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हार के लिए शुद्ध रूप से कर्मचारियों और अधिकारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार जिम्मेदार है, जिसके कारण समाज को परेशान होना पड़ रहा है।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications